scriptहैवानियत की हद: अश्लील वीडियो दिखा सात साल की बच्ची से बलात्कार | Extremity: Rape of seven-year-old girl showing pornographic videos | Patrika News

हैवानियत की हद: अश्लील वीडियो दिखा सात साल की बच्ची से बलात्कार

locationचित्तौड़गढ़Published: Sep 23, 2019 11:49:42 pm

Submitted by:

Kalulal

शहर के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक के खिलाफ हैवानियत की हद पार करते हुए सात साल की मासूम बालिका को अश्लील विडियों दिखाकर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है।

हैवानियत की हद: अश्लील वीडियो दिखा सात साल की बच्ची से बलात्कार

हैवानियत की हद: अश्लील वीडियो दिखा सात साल की बच्ची से बलात्कार

चित्तौडग़ढ़. शहर के सदर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक के खिलाफ हैवानियत की हद पार करते हुए सात साल की मासूम बालिका को अश्लील विडियों दिखाकर बलात्कार (Rape) करने का मामला दर्ज किया गया है।
सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया कि उसकी सात वर्षीय बच्ची को गंगरार क्षेत्र निवासी वर्तमान में सदर थाना क्षेत्र में एक मकान में किराये पर रह रहा दिनेश पुत्र भैरुलाल जीनगर (२२) अश्लील विडियो दिखाता था। छेड़छाड़ के साथ बलात्कार भी करता था। करीब एक माह पूर्व बच्ची ने अपनी मां को इस बारे में बताया और अपनी पीड़ा सुनाई। बच्ची के पिता कहना था कि वे युवक के खिलाफ उसी समय कार्रवाई करना चाहते थे लेकिन बदनामी के डर से किसी को शिकायत नहीं कर पा रहे थे। फिर चाइल्ड लाइन को शिकायत करने पर वहां की टीम पहुंची और परिवार को समझाकर सदर थाने में पहुंच मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जल्द जांच कर दोषी को दिलाएंगे सजा
सात साल की बालिका से बलात्कार का मामला दर्ज हुुआ। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस तरह का वहशीपन रोकने के लिए पुलिस का पूरा प्रयास रहेगा कि जांच जल्द से जल्द पूर्ण कर दोषी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके। पुलिस पूरी संवेदनशीलता के साथ इस मामले में पड़ताल करेगी।
अनिल कयाल, पुलिस अधीक्षक, चित्तौडग़ढ़
पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज
चित्तौडग़ढ़. सदर थाने में एक महिला ने पुलिस कांस्टेबल पर विवाह के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण करने का प्रकरण दर्ज कराया। पुलिस में दी रिपोर्ट के अनुसार एक महिला ने बताया कि गणपत उर्फ घनश्याम सिंह पिता किशन सिंह राजपूत से उसकी पहचान पांच वर्ष पूर्व निम्बाहेड़ा में एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान हुई। उसके बाद दोनों में घनिष्ठता बढऩे पर 6 फरवरी 2019 को उन्होंने दुर्ग स्थित कालिका माता मंदिर में वरमाला डाल शादी कर ली और साथ-साथ रहने लगे। इसी दौरान महिला को पता चला कि गणपत पहले से शादीशुदा है। इस पर दोनों में विवाद हो गया आरोपी उसे कमरे का किराया तक भी नहीं दे रहा था। बलात्कार व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी गर्ई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो