अतिरिक्त पुलिस बल गंगरार भेजा गया दोनों ही घायल युवकों को गंगरार से चित्तौडग़ढ़ चिकित्सालय ( Chittorgarh news ) में लाकर भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक अशोक कुमार सहित आसपास के पुलिस थानों का जाब्ता भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने चाकू मारने वाले की गिरफ्तारी मांग कर रहे लोगों को समझाईश कर शांत किया। बाद में मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखदेव जांगिड़ भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए चित्तौडग़ढ़ से अतिरिक्त पुलिस बल भी गंगरार भेजा गया।
झण्डा उतारने का प्रयास किया तो आई संघर्ष की नौबत जानकारी के अनुसार गंगरार कस्बे में सुबह से झण्डा लगाने की बात पर विवाद की स्थिति बन गई। एक समुदाय के कुछ लोग इस पर आपत्ति करते रहे लेकिन दूसरा पक्ष झण्डा नहीं उतारने पर अड़ा रहा। इस बीच दोपहर में कुछ युवकों ने उसे जबरन उतारने का प्रयास किया तो संघर्ष की नौबत आ गई। एक युुवक किशन पिता रतनलाल तेली चाकूबाजी में घायल हो गया। इस दौरान वहां पहुंची हमीरगढ़ से एक कपड़ा कंपनी की बस में भी कुछ लोगों ने तोडफ़ोड़ की। बस में सवार एक युवक अनवर मारपीट में घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को चित्तौडग़ढ़ चिकित्सालय भिजवाया।