scriptघर-घर बिराजे रिद्धी- सिद्धी के दाता गजानन | House to house worship of giver Riddhi - Siddhi Gajanan | Patrika News

घर-घर बिराजे रिद्धी- सिद्धी के दाता गजानन

locationचित्तौड़गढ़Published: Sep 02, 2019 11:26:24 pm

Submitted by:

Vijay

चित्तौडग़ढ़/बेगंू. गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में कई स्थानों पर जयकारों के साथ गणपति स्थापना की गई। प्रतिमा को ढोल-नगाडों के साथ बाजार भ्रमण कराया गया। शुभ मुर्हूत पर गणपति स्थापना की गई। लोगों ने गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाए।

chittorgarh

घर-घर बिराजे रिद्धी- सिद्धी के दाता गजानन

चित्तौडग़ढ़/बेगंू. गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में कई स्थानों पर जयकारों के साथ गणपति स्थापना की गई। प्रतिमा को ढोल-नगाडों के साथ बाजार भ्रमण कराया गया। शुभ मुर्हूत पर गणपति स्थापना की गई। लोगों ने गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे लगाए। जुनी बेगंू, लक्ष्मण मंदिर गांधी चौक सहित कई स्थानों पर गणपति स्थापना हुई। कई श्रद्धालुओं ने अपने घरों में भी गणपति स्थापना की। गणेश घाटी पर स्थित गणेश मंदिर में सोमवार को एक दिवसीय मेला का आयोजन हुआ। वहीं नूण का गणेशजी मंदिर पर भी भक्तों की कतार लगी।
बड़ीसादड. गणपति जन्मोत्सव पर सोमवार को उपखण्ड क्षेत्र में जगह भगवान गणपति की प्रतिमाओं को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्थायी रूप से स्थापित किया और जुलूस निकाला गया। 10 स्थानों पर प्रतिमाएं स्थापित की गई। नवयुवकों ने बाहर से अलग अलग आकार की मूर्तियां लाकर भक्ति का प्रदर्शन किया। दस दिवसीय गरबा व डांडिया उत्सव आरम्भ किया गया मुख्य कार्यक्रम सदर बाजार स्थित गणपति मन्दिर पर शुरू किया गया।
डूंगला. गणपति प्रतिमाओं की जुलूस के साथ स्थापना की गई। इसके साथ ही दस दिवसीय गणेशोत्सव प्रारंभ हो गया। क्षेत्र भर मे इसके साथ ही 10 दिन तक गरबा नृत्य की धूम रहेगी।
राशमी. क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पंडालों में गणपति प्रतिमाओं की स्थापना की गई। गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर रविवार को बाजार में खरीददारों की भीड़ रही। बिजासण माता मन्दिर प्रांगण में पंडित बालुराम शर्मा ने मंत्रौचार के साथ गणेश प्रतिमा की स्थापनां की। इस अवसर पर प्रभुलाल रेगर, कैलाश रेगर सहित धर्म प्रेमी उपस्थित थे। श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
सुवानिया. गांव के चारभूजा मंदिर पर चारभुजा क्लब द्वारा गणपति स्थापना हुई। मुरली मेनारिया ने बताया कि दस दिवसिय गणपति महोत्सव के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
बिनोता. खाकल देव गली, सदर बाजार व बस स्टैंड, कालिका चौक व विभिन्न स्थानों पर श्री गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई।
पारसोली कस्बे में गणेश चौक पर गणेश नवयुवक मंडल की तरफ से गणेश स्थापना पर भगवान गणेश की मूर्ति पर विशेष श्रृंगार कर छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो