scriptविवाहिता के आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार | Husband arrested in married woman's suicide case | Patrika News

विवाहिता के आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार

locationचित्तौड़गढ़Published: Aug 01, 2021 01:26:08 pm

Submitted by:

jitender saran

मण्डफिया थानान्तर्गत चिकारड़ा गांव में बीस दिन पहले विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार किया है।

विवाहिता के आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार

विवाहिता के आत्महत्या मामले में पति गिरफ्तार

चित्तौडग़ढ़
मण्डफिया थानान्तर्गत चिकारड़ा गांव में बीस दिन पहले विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी गोवर्धन सिंह ने बताया कि 11 जुलाई 2021 को चिकारडा निवासी नारू उर्फ नारायणी पत्नी किशनलाल मेनारिया ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस संबंध में मृतका के पीहर पक्ष की ओर से कुम्हार खेड़ा निवासी हीरालाल ने 12 जुलाई 2021 को थाने में रिपोर्ट दी कि नारू उर्फ नारायणी का विवाह 5 साल पहले किशनलाल मेनारिया के साथ हुआ था। वह ससुराल भी आती जाती थी, लेकिन उसकी सास व पति दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे, इसलिए उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस उप अधीक्षक भदेसर आदिति चौधरी ने अनुसंधान करने के बाद शनिवार को मृतका के पति किशन लाल मेनारिया को दहेज प्रताडऩा व आत्महत्या के दुष्प्रेरणा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो