चित्तौड़गढ़

दूसरे दौर में निकली एक करोड़ बीस लाख से अधिक राशि

प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलिया जी मंदिर के भंडार से प्राप्त नोटों के गणना के दूसरे दौर में 1 करोड़ 20 लाख 28 हजार 500 रुपए की राशि निकली है। इन दो दिनों की गणना के बाद कुल राशि 7 करोड़ 37 लाख 40 हजार 700 रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। अभी रेजगारी की गिनती बाकी है।

चित्तौड़गढ़Feb 12, 2021 / 02:10 pm

jitender saran

दूसरे दौर में निकली एक करोड़ बीस लाख से अधिक राशि

चित्तौडग़ढ़
प्रख्यात कृष्णधाम श्री सांवलिया जी मंदिर के भंडार से प्राप्त नोटों के गणना के दूसरे दौर में 1 करोड़ 20 लाख 28 हजार 500 रुपए की राशि निकली है। इन दो दिनों की गणना के बाद कुल राशि 7 करोड़ 37 लाख 40 हजार 700 रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है। अभी रेजगारी की गिनती बाकी है।
इधर भंडार में एक माह में निकलने वाली सर्वाधिक राशि का रिकॉर्ड भी बना है। भगवान सांवलिया सेठ के भंडार की पहली गणना का दौर बुधवार को हुआ था। दूसरी गणना का दौर अमावस्या के अवसर पर प्रात: से ही आरंभ हो गया था। आज की गणना में 1 करोड़ से ज्यादा की राशि निकली। अब रेजगारी की गिनती बाकी है। मंदिर मंडल कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक एक माह में निकलने वाली यह सर्वाधिक राशि है। गत वर्ष की तुलना में दोगुनी राशि से थोड़ी ही कम है। नोटों की गिनती के अवसर पर मंदिर मंडल अध्यक्ष कन्हैया दास वैष्णव, सदस्य भैरूलाल सोनी, लेखा अधिकारी विकास कुमार सुरीला, प्रशासनिक अधिकारी भगवान लाल चतुर्वेदी, रोकडिय़ा नंदकिशोर टेलर के अलावा मंदिर मंडल के कर्मचारी बैंक कार्मिक उपस्थित थे।

Home / Chittorgarh / दूसरे दौर में निकली एक करोड़ बीस लाख से अधिक राशि

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.