scriptनिम्बाहेड़ा जीएसएस से लिए कीटनाशक व खाद के नमूने | Insecticide and fertilizer samples taken from Nimbahera GSS | Patrika News

निम्बाहेड़ा जीएसएस से लिए कीटनाशक व खाद के नमूने

locationचित्तौड़गढ़Published: Jul 11, 2021 11:04:25 pm

Submitted by:

jitender saran

प्रदेश के किसानों को उच्च गुणवत्ता के कृषि आदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए गुण नियंत्रण अभियान के तहत निम्बाहेड़ा स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति से कीटनाशक, खाद व सुक्ष्म पोषक तत्व के दस नमूने लिए गए, जिन्हें अब जांच के लिए भिजवाया जाएगा।

निम्बाहेड़ा जीएसएस से लिए कीटनाशक व खाद के नमूने

निम्बाहेड़ा जीएसएस से लिए कीटनाशक व खाद के नमूने

चित्तौडग़ढ़
प्रदेश के किसानों को उच्च गुणवत्ता के कृषि आदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किए गए गुण नियंत्रण अभियान के तहत निम्बाहेड़ा स्थित क्रय-विक्रय सहकारी समिति से कीटनाशक, खाद व सुक्ष्म पोषक तत्व के दस नमूने लिए गए, जिन्हें अब जांच के लिए भिजवाया जाएगा। यह अभियान पन्द्रह जुलाई तक चलेगा।
कृषि आयुक्तालय से संयुक्त निदेशक कृषि (गुण नियंत्रण) गजानंद यादव के नेतृत्व में सहायक निदेशक कृषि विस्तार डा.ॅ श्ंाकरलाल जाट, कृषि अधिकारी (फसल) अंशु चौधरी ने क्रय-विक्रय सहकारी समिति निम्बाहेड़ा का निरीक्षण किया और वहां किसानों को अनुदान पर वितरित होने वाले वाले बायो फर्टिलाइजर के पांच, कीटनाशक दवाओं के तीन तथा सुक्ष्म पोषक तत्व के दो नमूने लिये गए। गुणवत्ता की जांच के लिए यह नमूने संबंधित प्रयोगशालाओं को भेजे जाएंगे। इस कार्रवाई के दौरान सहायक कृषि अधिकारी गोपाललाल शर्मा, प्रियंका कटारा, कृषि पर्यवेक्षक भैरूलाल भील तथा क्रय-विक्रय सहकारी समिति के व्यवस्थापक लक्ष्मण सिंह का सहयोग रहा। गुण नियंत्रण अभियान में जिले में अब तक बीजों के 91, उर्वरकों के 252 व कीटनाशक रसायनों के 37 नमूने जांच के लिए लिए जा चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो