scriptकल्याण महाकुंभ के कलशोत्सव व शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाब | kalyaan mahaakumbh ke shobhaayaatra mein umada jan sailaab | Patrika News

कल्याण महाकुंभ के कलशोत्सव व शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाब

locationचित्तौड़गढ़Published: Jun 18, 2019 07:59:38 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

चित्तौडग़ढ़. जिले के निम्बाहेड़ा में मेवाड़ के प्रसिद्ध शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ पर विराजित अष्ट धातू की पंच चमत्कारिक प्रतिमाओं के चतुर्दश कल्याण महाकुंभ का आगाज मंगलवार को हुआ। पहले दिन दशहरा मैदान ढ़ाबेश्वर महादेव से निकले कलशोत्सव एवं शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ा।

chittorgarh

कल्याण महाकुंभ के कलशोत्सव व शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाब



चित्तौडग़ढ़. जिले के निम्बाहेड़ा में मेवाड़ के प्रसिद्ध शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ पर विराजित अष्ट धातू की पंच चमत्कारिक प्रतिमाओं के चतुर्दश कल्याण महाकुंभ का आगाज मंगलवार को हुआ। पहले दिन दशहरा मैदान ढ़ाबेश्वर महादेव से निकले कलशोत्सव एवं शोभायात्रा में जनसैलाब उमड़ा। शोभायात्रा के दौरान कल्याणनगरी के प्रत्येक गली मोहल्ले, चौराहे तथा घरों एवं प्रतिष्ठानों की छतों पर भक्तों की भीड़ रही। अपनी प्रकार की अनूठी शोभायात्रा व कलशोत्सव में सजे धजे उंट व उंट गाडिय़ां, सैन्य वेशभूषा में केसरिया बाना पहने वीर-वीरांगनाएं, मधुर धूने बिखेंरते कई बेंड, पूरे मार्ग को गुंजायमान करते मालवीय ढोल, सैकड़ों की संख्या में केसरिया पताकाएं, 200 से अधिक दूरदराज से आई प्रभात फेरिया, वेदपीठ के अश्वारोही बटूक, झांसी की रानी, भारत माता, 51 फीट का विशाल तिरंगाए मासूम बालिकाओं को न्याय दिलाने व दोषी को फांसी दिलाने की झांकियां जहां आकर्षण का केन्द्र रही। श्रीराम स्केटिंग क्लब के नौ नन्हे बालक बालिकाओं द्वारा ढोल की थाप के साथ स्केटिंग प्रदर्शन व शक्ति ग्रुप के बच्चों द्वारा अखाड़ा प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र रहे।शोभायात्रा में मार्कण्डेय पुराण कथा वाचक आचार्य वीरेन्द्र कृष्ण दौर्गादत्ती में रथ में विराजित थे। कल्याण लोक स्थित यज्ञशाला तथा प्रशासनिक भवन में स्थापित होने वाली अष्ट धातू की ठाकुर कल्लाजी की प्रतिमाओं को भी शोभायात्रा में शामिल किया गया। ठाकुरजी सुसज्जित रथ पर विराजकर जब नगर भ्रमण को निकले तो हर कोई उनकी एक झलक पाने को आतुर था।
पग पग पर हुई ठाकुरजी की अगवानी
शोभायात्रा के साथ रथ पर विराजित ठाकुरजी की अगवानी तथा शोभायात्रा का पग पग पर स्वागत करने के लिए भक्तों नं कोई कोर कसर नहीं रखी। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न, धार्मिक, सामाजिक, व्यापारिक एवं विभिन्न संगठनों ने स्वागत किया। रेल्वे स्टेशन मार्ग पर पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पालिका अध्यक्ष कन्हैयालाल पंचोली, भाजपा नगर अध्यक्ष मोतीलाल आहूजा आदि ने, सब्जी मण्डी चौराहे पर शिव सैनिको, बजरंग दल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ट, मुस्लिम महासभा, सुभाष सांस्कृतिक सेवा संस्थान, चित्तौड़ी दरवाजा के समीप पूरण आंजना, पुरूषोत्तमलाल झंवर, गोपाल आंजना आदि ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
मुम्बई का ढोल ताशा प्रदर्शन रहा आकर्षण का केन्द्र
श्री सांई पूणेरी पथक मुम्बई के 55 कलाकारों ढोल ताशा प्रदर्शन ने खुब आकर्षित किया। कलाकारों द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों पर सतरंगी अबीर गुलाल के साथ ढोल ताशा का प्रदर्शन सभी के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा। महाकुंभ के प्रथम दिवस ठाकुर श्री कल्लाजी ने भी फूल बंगले में रजत एवं रत्नजडि़त श्रृंगार में दर्शन देकर हजारों भक्तों का मन मोह लिया।
क्षेत्रपाल व महाराणा की पूजा
शोभायात्रा के दौरान महाकुंभ को सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शान्तिपूर्वक संपन्न कराने के लिए वेदपीठ की ओर से शेखावत सर्कल पर क्षेत्रपाल की विशेष पूजा अर्चना करने के साथ ही महाराणा प्रताप की अश्वारोही प्रतिमा का भी पूजन किया गया।
अकाल मृत्यु से मुक्त करता है मार्कण्डेय पुराण
आचार्य वीरेन्द्र कृष्ण दोर्गादत्ती ने कहा कि 18 पुराणों में से एक मात्र मार्कण्डेय पुराण हीए महर्षि मार्कण्डेय के नाम से है, जिसके श्रवण मात्र से अकाल मृत्यु से मुक्ति मिल जाती है। आचार्य दुर्गादत्ती मंगलवार को विन्धियांचल नामक कथा मंडप में व्यासपीठ से संबोधित कर रहे थे।
प्रभात फेरियों का सम्मान
कल्याण महाकुंभ की शोभायात्रा में विभिन्न क्षेत्रों से आई 200 से अधिक प्रभात फेरियों में से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाली नारायणी छोटीसादड़ी, नयागांव चारभुजा मंडल तथा लक्ष्मीपुरा बड़ीसादड़ी की प्रभात फेरी को आचार्य वीरेन्द्र कृष्ण सम्मानित किया गया।कलशोत्सव एवं शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस उपाघीक्षक जगराम मीणा के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता चाक चौबंद रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो