scriptपति को कपड़े पसंद नहीं आए तो पत्नी पर केरोसिन उड़ेल जिंदा जलाने का प्रयास | Kerosene put fire on wife in chittorgarh | Patrika News

पति को कपड़े पसंद नहीं आए तो पत्नी पर केरोसिन उड़ेल जिंदा जलाने का प्रयास

locationजयपुरPublished: May 19, 2017 10:12:00 pm

Submitted by:

tej narayan

गंगोज में शामिल होने के लिए पहने गए कपड़ों के विवाद में युवक ने पत्नी पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। झुलसी महिला को यहां सांवलियाजी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

गंगोज में शामिल होने के लिए पहने गए कपड़ों के विवाद में युवक ने पत्नी पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। झुलसी महिला को यहां सांवलियाजी राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पति फरार हो गया।
बल्कर ने पेंटिंग कर रहे चार लोगों को कुचला, एक की मौत तीन घायल

पारसोली थानाधिकारी प्रेमसिंह ने बताया कि फोरी सालवी तीन साल पहले केरपुरा निवासी उदयलाल सालवी के यहां नाते आई थी। उससे उसके दो साल का बेटा भी है। शुक्रवार को केरपुरा में किसी के यहां गंगोज कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फोरी भी तैयार हो गई। फोरी ने कार्यक्रम में जाने के लिए जो कपड़े पहने थे, इसको लेकर नाराज उदयलाल का उससे झगड़ा हो गया। विवाद के दौरान ही उदयलाल ने फोरी पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी। 
अपने मान सम्मान समाज में इज्जत बनाएं रखने के लिए अपने बच्चों की खुशियों का गला घोंटकर ऑनर किलिंग को अंजाम देना क्या उचित है? हमें बताएं…

आस-पड़ोस के लोगों ने आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसी महिला को पारसोली चिकित्सालय पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सांवलियाजी अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। घटना के बाद उदयलाल फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने दहेज यातना व प्राण घातक हमले का मामला दर्ज किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो