script

हास्य के साथ सेहत सुरक्षा का रंग

locationचित्तौड़गढ़Published: Nov 11, 2018 12:53:53 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

कोई योग क्रिया में लगा था तो कोई ठहाके लगा सुबह के समय को आनदंमय बनाने में लगा था। बच्चे फुटबाल खेल या एक्सरसाइज कर स्वयं को दिनभर के लिए चुस्त-दुूरूस्त रखने में लगे थे। ये नजार रविवार सुबह शहर के नेहरू उद्यान में दिखा जहां राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार के तहत मौज, मस्ती, ज्ञान, सेहत एवं शिक्षा के संगम हमराह का आयोजन किया गया था।

chittorgarh

हास्य के साथ सेहत सुरक्षा का रंग

चित्तौडग़ढ़. कोई योग क्रिया में लगा था तो कोई ठहाके लगा सुबह के समय को आनदंमय बनाने में लगा था। बच्चे फुटबाल खेल या एक्सरसाइज कर स्वयं को दिनभर के लिए चुस्त-दुूरूस्त रखने में लगे थे। ये नजार रविवार सुबह शहर के नेहरू उद्यान में दिखा जहां राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार के तहत मौज, मस्ती, ज्ञान, सेहत एवं शिक्षा के संगम हमराह का आयोजन किया गया था। लोककला, संस्कृति, सेहत टिप्स, हास्य योग, खेलकूद, मनोरंजन के विभिन्न आयोजनों के साथ मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का भी प्रयास किया गया। शहर के लोगों के लिए सण्डे को फन डे में तब्दील करने के लक्ष्य से शुरू इस आयोजन में शहर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने शामिल होने में रूचि दिखाई। वरिष्ठ नागरिकों ने योग करके स्वयं को सेहतमंद रखने के लिए जागरूकता दिखाई तो कुछ युवा भी अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से सुबह का कुछ समय स्वयं को सेहतमंद व तनावमुक्त बनाने के लिए बीताते दिखे।
……………….
फेक न्यूज के प्रति जागरूक रहने का संकल्प
हमराह आयोजन में राजस्थान पत्रिका एवं फेसबुक की ओर से फेक न्यूज के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान शुद्ध के लिए युुद्ध की भी जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि चुनावों के समय या अन्य दिनों में कई तरह की फेक न्यूज सोशल मीडिया पर आ सकती है तो उसके बारे में चर्चा करने या आगे बढ़ाने से पहले उसकी सत्यता की जांच अवश्य कर ले। फेक न्यूज को फॉरवर्ड करने से बचने के बारे में भी बताया गया। लोगों ने भी इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि फेक न्यूज की पहचान करना एवं इस पर रोक लगाना जरूरी हो गया है। लोगों को राजनीतिक स्वच्छता को बढ़ावा देने के साथ मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई गई।

ट्रेंडिंग वीडियो