scriptमंदसौर-कोटा यात्री गाड़ी का संचालन 1 अक्टूबर से | Mandsaur-Kota passenger train will be operated from October 1 | Patrika News

मंदसौर-कोटा यात्री गाड़ी का संचालन 1 अक्टूबर से

locationचित्तौड़गढ़Published: Sep 25, 2021 10:27:46 pm

Submitted by:

jitender saran

पश्चिम रेलवे रतलाम मण्डल की ओर से मंदसौर से कोटा के बीच संचालित होने वाली पैसेंजर स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन एक अक्टूबर से अगले आदेश तक शुरू हो जाएगा।

मंदसौर-कोटा यात्री गाड़ी का संचालन 1 अक्टूबर से

मंदसौर-कोटा यात्री गाड़ी का संचालन 1 अक्टूबर से

चित्तौडग़ढ़
गाड़ी संख्या ०९८१६ कोटा-मंदसौर स्पेशल एक अक्टूबर २०२१ से कोटा से प्रतिदिन ४.४५ बजे चलकर ७.५० बजे चित्तौडग़ढ़ पहुंचेगी। यहां से ८ बजे रवाना होकर ८.२५ बजे निम्बाहेड़ा पहुंचेगी। निम्बाहेड़ा से ८.२७ बजे रवाना होकर ८.४८ बजे नीमच पहुंचेगी। नीमच से यह गाड़ी ८.५३ बजे रवाना होकर १०.३० बजे मंदसौर पहुंचेगी।
इसी तरह गाड़ी संख्या 09815 मंदसौर कोटा पैसेंजर स्पेशल एक अक्टूबर २०२१ को मंदसौर से प्रतिदिन 11.35 बजे चलकर रतलाम १२.०१ बजे नीमच पहुंचेगी। नीमच से १२.०६ बजे रवाना होकर १२.३५ बजे निम्बाहेड़ा पहुंचेगी। निम्बाहेड़ा से १२.३७ बजे रवाना होकर १३.१५ बजे चित्तौडग़ढ़ पहुंचेगी। चित्तौडग़ढ़ से १३.२५ बज रवाना होकर १७ बजे कोटा पहुंचेगी। इस ट्रेन में एक सैकण्ड एसी, एक थर्ड एसी, चार स्लीपर व सामान्य श्रेणी के चार कोच होंगे।
उदयपुर-रतलाम यात्री गाड़ी तीन अक्टूबर से संचालित होगी
पश्चिम रेलवे रतलाम मण्डल की ओर से रतलाम से उदयपुर तक उदयपुर-रतलाम-उदयपुर यात्री गाड़ी को तीन अक्टूबर से पुन: प्रारंभ किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 09327 उदयपुर रतलाम स्पेशल ट्रेन तीन अक्टूबर २०२१ से प्रतिदिन उदयपुर से १.३० बजे रवाना होकर ३.४० बजे चित्तौडग़ढ़ पहुंचेगी। चित्तौडग़ढ़ से ३.५० बजे रवाना होकर ४.१५ बजे निम्बाहड़ा पहुंचेगी। निम्बाहेड़ा से ४.१७ बजे रवाना होकर ४.२८ बजे जावद रोड़ पहुंचेगी। जावद रोड़ से यह गाड़ी ४.३० बजे रवाना होकर ४.४६ बजे नीमच पहुंचेगी। नीमच से ४.४८ बजे रवाना होकर ५.३३ बजे पिपलिया पहुंचेगी। वहां से ४.३४ बजे रवाना होकर ५.४७ बजे मंदसौर पहुंचेगी। मंदसौर से यह गाड़ी ५.४९ बजे रवाना होगी, जो ६.०४ बजे दलोदा पहुंचेगी। वहां से ६.०५ बजे रवाना होकर ६.५२ बजे जावरा पहुंचेगी। वहां से ६.५४ बजे रवाना होकर ८ बजे रतलाम पहुंचेगी।
इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09328 रतलाम उदयपुर स्पेशल ट्रेन दो अक्टूबर २०२१ से अगली सूचना तक रतलाम से 16.45 बजे चलकर १७.०३ बजे जावरा, १७.३८ बजे दलोदा, १७.५१ बजे मंदसौर, १८.१० बजे पिपलिया, १९.११ बजे नीमच, १९.३४ बजे जावद रोड़, १९.४७ बजे निम्बाहेड़ा, २०.३५ बजे चित्तौडग़ढ़ तथा २३.४५ बजे उदयपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन में तीन स्लीपर, नौ सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। इस स्पेशल गाड़ी का परिचालन मेल एक्सप्रेस किराए के साथ किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो