scriptदीपावली पर बाजारों में उमड़ी भीड़ | market vry rush in dipawali | Patrika News

दीपावली पर बाजारों में उमड़ी भीड़

locationचित्तौड़गढ़Published: Nov 09, 2018 11:10:27 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

दीपावली पर बाजारों में दिन में विभिन्न उत्पादों की खरीद के लिए लोगों की भीड़ रही। शाम को बाजारों में सजावट देखने और दीपावली की शुभ कामनाओं के आदान-प्रदान के लिए शहरवासियों की भीड़ रही।

chittorgarh

दीपावली पर बाजारों में उमड़ी भीड़



चित्तौडग़ढ़. दीपावली पर बाजारों में दिन में विभिन्न उत्पादों की खरीद के लिए लोगों की भीड़ रही। शाम को बाजारों में सजावट देखने और दीपावली की शुभ कामनाओं के आदान-प्रदान के लिए शहरवासियों की भीड़ रही। घरों में पूजन के बाद शहरवासी बाजारों में सजावट देखने निकल पड़े। शाम से रात करीब एक बजे बाद तक गांधी चौक, गोल प्याऊ, नेहरू बाजार, सुभाष चौक आदि इलाकों में भारी भीड़ रही। यहां लोगों ने एक दूसरों को शुभ कामनाएं दी।
लक्ष्मी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़
दुर्ग के पाश्र्व मार्ग पर सूरजपोल के निकट स्थित प्राचीन लक्ष्मी मंदिर में दीपावली पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओंं की भारी भीड़ रही। दिन से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई। शाम को घरों, प्रतिष्ठानों में पूजन के बाद लोग मां के दर्शन के लिए गए। इससे रात करीब नौ, दस बजे बाद से देर रात तक लक्ष्मी मंदिर में भारी भीड़ थी। रात को दुर्ग पर आने वाले वाहनों की संख्या अधिक थी। यातायात को देखते हुए रात्रि में कई बार रामपोल से एक तरफा यातायात शुरू किया गया। मंदिर के बाहर दुपहिया व चार पहिया वाहनों की कतार लग गई। माता के दर्शन के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
गोवर्धन पूजन किया
गुरुवार को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया गया। इस पर्व पर कई घरों के बाहर गोबर से गोवर्धनजी बनाए गए। घरों में गो धन की पूजा की गई। गांवों में गोवर्धन पूजा का पर्व अधिक उल्लास से मनाया गया। इस दिन गोवंश के साथ ही कृषि उपकरण व वाहनों की पूजा की गई। कई गांवों में इस दिन दीपावली जैसी रौनक नजर आई। गांवों में दीपावली से अधिक खेंखरा पर्व उत्साह से मनाया जाता है। कई जगह बैलों को भड़काया भी गया। शहर में जिन घरों में गो वंश है उन घरों व अन्य घरों, मंदिरों के बाहर गोबर से गोवर्धन जी बना कर पूजा की गई। बच्चों ने पटाखे फोड़ कर खुशियां मनाई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो