सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करें, यही सच्ची पुष्पांजलि
चित्तौड़गढ़Published: Aug 16, 2019 11:09:58 pm
चित्तौडग़ढ़ जिले के भूपालसागर में भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत शुक्रवार को कांकरवा ग्राम में सदस्यता अभियान के तहत बूथ 124, 125, 126 एवं 127 पर सांसद सीपी जोशी ने खोड़ाजी बावजी परिसर पर सदस्यता अभियान की समीक्षा की। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी की प्रथम पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
सदस्यता अभियान का लक्ष्य पूरा करें, यही सच्ची पुष्पांजलि
चित्तौडग़ढ़ जिले के भूपालसागर में भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत शुक्रवार को कांकरवा ग्राम में सदस्यता अभियान के तहत बूथ 124, 125, 126 एवं 127 पर सांसद सीपी जोशी ने खोड़ाजी बावजी परिसर पर सदस्यता अभियान की समीक्षा की। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी की प्रथम पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क योजना हो चाहे फसल बीमा योजना ये सभी योजनाएं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी की थी, उन्हीं के द्वारा की योजना बनाई गई थी। सभी बूथों पर सदस्यता अभियान का लक्ष्य 200 से 300 का उसे पूर्ण करें यही हमारी सच्ची पुष्पांजलि होगी। जोशी ने मोडसिंह चौहान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पौधरोपण किया तथा हाईवे पर संचालित राम रसोड़ा का शुभारंभ भी किया। पारी खरा पर भी राम रसोड़ा का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष विष्णु दत्त जोशी, जिला मंत्री बलवंत सिंह ओस्तवाल, वरिष्ठ नेता तेज सिंह चौहान, गोवर्धन सिंह चौहान, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष देशराज गुर्जर, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हेमेन्द्र सिंह राणावत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सदस्य सह संयोजक महेंद्र सेठ एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता विजय अग्रवाल, बूथ अध्यक्ष शांतिलाल टेलर आदि मौजूद थे।
कपासन. भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी। भाजपा मण्डल प्रवक्ता भागीरथ चन्देल के अनुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में भाजपा नगर मण्डल कपासन की ओर से आयोजत वाजपेयी के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मण्डल अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर, नगर पालिका उपाध्यक्ष गजेन्द्र बाघमार, पार्षद सोहन खटीक, पूर्व महामंत्री शिवलाल सेन, गोविंद सिंह पंवार, अशोक शर्मा आदि ने वाजपेयी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया तथा समारोह में उपस्थिति सभी नागरिकों श्रद्धांजलि दी।