script

अवैध संबंधों में बड़ी बहन बन रही थी रोड़ा, प्रेमी से मरवाया, बक्से में डालकर गांव के पास फेंका शव

locationचित्तौड़गढ़Published: Jan 08, 2019 10:18:40 am

6 दिन पहले सड़क के किनारे मिले महिला के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है।

Murder
चित्तौड़गढ़ / भीलवाड़ा। ढोकलिया गांव में 6 दिन पहले सड़क के किनारे मिले महिला के शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी और शव को पूर्व पति के गांव के पास बक्से में रखकर फेंक दिया था। महिला की हत्या में उसकी छोटी बहन और उसका प्रेमी शामिल था। दोनों को अरेस्ट कर लिया गया है। हत्या का कारण बहन और उसके प्रेमी के बीच अवैध संबंधों में मृतका रोड़ा बन रह थी। इसी के चलते उसे रास्ते से हटाया गया।
दोनों को सोमवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। थानाधिकारी कृष्णकांत चौधरी ने बताया कि ढालकिया लिंक रोड पर चंदेलिया के झोपड़ा के पास गत दो जनवरी को सड़क के किनारे महिला का शव मिला था। मृतका के गले पर निशान थे। मृतका की पहचान बारेठ जी का खेड़ा निवासी शांति देवी 40 वर्षीय के रूप में हई। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में बस्सी, चित्तौड़गढ़ निवासी धापू उर्फ मंजू देवी तेली और उसके प्रेमी किशन रेगर को अरेस्ट किया है।
गैर जाति का था प्रेमी, उलाहना देती थी शांति
हत्या का कारण अवैध संबंधों में रोड़ा होना रहा। आरोपी धापू दूसरी जाति के किशन रेगर से प्यार करती थी। इसका पता शांति देवी को लग गया था। शांति ने धापू से कहा कि वह किशन को छोड़ दे। नहीं तो समाज में बदनामी होगी। इतना ही नहीं अवैध संबंध के कारण धापू के छोटे भाई की शादी भी नहीं हो पा रही थी। लेकिन धापू किशन को छोड़ने पर राजी नहीं थी। बार-बार टोकने से वह परेशान हो गई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि शांति को अंतिम बार धापू के साथ देखा गया था। पुलिस ने धापू पर निगरानी रखी। शक होते ही हिरासत में लिया। पूछताछ में वह टूट गई और हत्या करना कबूल कर लिया।

ट्रेंडिंग वीडियो