scriptअब बाजार में बदलाव आने लगा | Now the market is changing | Patrika News
चित्तौड़गढ़

अब बाजार में बदलाव आने लगा

चित्तौडग़ढ़.. कोरोना काल के बाद अब बाजार में बदलाव आने लगा है। कोविड-१९ के कारण लगे लॉकडाउन के बाद कई लोगों ने अपने व्यापार बदल कर मुख्य धारा में आने का प्रयास शुरू दिया है। अब धीरे-धीरे उनका जीवन भी पटरी पर आने लगा है।शहर में इन दिनों जगह-जगह सुपर बाजार खोल लोगों ने खुदरा व्यापार

चित्तौड़गढ़Sep 14, 2021 / 11:00 pm

Avinash Chaturvedi

अब बाजार में बदलाव आने लगा

अब बाजार में बदलाव आने लगा

चित्तौडग़ढ़.. कोरोना काल के बाद अब बाजार में बदलाव आने लगा है। कोविड-१९ के कारण लगे लॉकडाउन के बाद कई लोगों ने अपने व्यापार बदल कर मुख्य धारा में आने का प्रयास शुरू दिया है। अब धीरे-धीरे उनका जीवन भी पटरी पर आने लगा है।
शहर में इन दिनों जगह-जगह सुपर बाजार खोल लोगों ने खुदरा व्यापार शुरू कर दिया है।
शहर में कोरोना काल से पहले कई लोग रेस्टारेंट एवं कपड़े का काम कर रहे थे। जैसे ही लॉकडाउन खुला तो उन्होंने अपना व्यवसाय बदल लिया और उसकी जगह किराण व्यवसाय शुरू कर दिया है। इस त्यौहारी सीजन में ५० से ६० फीसदी की वृद्धि की उम्मीद है।
विशेष छूट देकर लुभा रहे
कई किराणा व्यवसायी एवं सुपर बाजार के संचालकों ने इन दिनों शहर में लोगों को अपनी ओर लुभाने के लिए विशेष छूट की योजनाएं भी जारी की है। इसके में एक से पच्चीस प्रतिशत की खरीद पर विशेष ऑफर दे रहे है। इसके लिए वे निरंतर प्रचार प्रसार भी कर रहे है।
आने लगा जीवन पटरी पर
बाजार में अब आम जनजीवन भी पटरी पर आने लगा है। कोरोना के चलते बाजार एक तय समय तक खुल रहा है इसे बाद भी व्यापारी अब बाजार के माहौल से संतुष्ट नजर आने लगे है।

Home / Chittorgarh / अब बाजार में बदलाव आने लगा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो