scriptकेन्द्रीय मंत्री तोमर किस बात पर सीएम गहलोत को दे गए चुनौती | On what did Union Minister Tomar challenge CM Gehlot | Patrika News

केन्द्रीय मंत्री तोमर किस बात पर सीएम गहलोत को दे गए चुनौती

locationचित्तौड़गढ़Published: Jan 11, 2020 07:48:22 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

– मुख्यमंत्री गहलोत में दम हो तो सामने आकर कहें सीएए से हो जाएंगे देश के टुकड़े- केन्द्रीय कृषि मंत्री तोमर के निशाने पर रहे मुख्यमंत्री गहलोत- भाजपा की प्रबुद्धजन जागरूकता संगोष्ठी

केन्द्रीय मंत्री तोमर किस बात पर सीएम गहलोत को दे गए चुनौती

केन्द्रीय मंत्री तोमर किस बात पर सीएम गहलोत को दे गए चुनौती

चित्तौडग़ढ़. केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्रसिंह तोमर ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के उस बयान को चुनौती दी है जिसमें उन्होंने कहा कि देश में सीएए कानून लागू हुआ तो पाकिस्तान व रूस की तरह भारत के भी टुकड़े हो जाएंगे। तोमर ने शनिवार शाम सीएए पर चित्तौडग़ढ़ में प्रबुद्धजन जागरूकता संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए कहा कि गहलोत में दम हो तो सामने आकर ये बात कहे कि जनता बता देंगी कि कौन टुकड़े कर सकता है। तोमर ने करीब ४५ मिनट के उद्बोधन में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि गहलोत कह रहे कि राजस्थान में सीएए को लागू नहीं होने देंगे लेकिन वे शायद भूल गए है कि संवैधानिक पद पर है और संसद से पारित कानून के लिए किस हैसियत से ऐसा कह सकते है। उन्होंनेकांग्रेस के साथ राहुल गांधी, प्रियंका गांधी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कभी कांग्रेस में भी संजीदा नेता हुआ करते थे लेकिन वे अब बेटा-बेटी की पार्टी बनकर रह गई है। तोमर ने कहा कि सीएए कानून किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं बल्कि वंचितों को नागरिकता देने के लिए बनाया गया है। उन्होंने कहा कि ये कानून भविष्य की मोदी सरकार का रोड मैप भी तय करता है। सीएए के समर्थन में चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान के समर्थन में जारी मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल करने की अपील करते हुए कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने ऐसा कर लिया है वे अब कम से कम २५-२५ लोगों से इस नंबर पर मिस्ड काल कराए। संगोष्ठी में सांसद सीपी जोशी, पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, अर्जुनलाल जीनगर, ललित ओस्तवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चंडालिया, रतनलाल गाडऱी, पूर्व विधायक सुरेश धाकड़, अशोक नवलखा, चित्तौडग़ढ़ डेयरी अध्यक्ष बद्रीलााल जाट, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष कमलेश पुरोहित भी मंच पर मौजूद थे। संचालन नगर अध्यक्ष सागर सोनी ने किया। संगोष्टी के बाद शाम करीब पांच बजे तोमर उदयपुर के लिए रवाना हो गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो