लोक गीतों की बहार, मस्ती का माहौल
गणगौर के तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन बुधवार रात भी शहर के पद्मनी पार्क में भक्ति के साथ मस्ती का माहौल रहा। गणगौर आराधना के गीतों के साथ पारम्परिक लोकगीतों पर महिलाएं व युवतियां जमकर थिरकी। नए-पुराने फिल्मी गीतों पर भी महिलाओं ने खूब नृत्य किया। नगर परिषद की ओर से पार्क में रोशनी, संगीत आदि की व्यवस्था की गई थी।

चित्तौडग़ढ़. गणगौर के तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन बुधवार रात भी शहर के पद्मनी पार्क में भक्ति के साथ मस्ती का माहौल रहा। गणगौर आराधना के गीतों के साथ पारम्परिक लोकगीतों पर महिलाएं व युवतियां जमकर थिरकी। नए-पुराने फिल्मी गीतों पर भी महिलाओं ने खूब नृत्य किया। नगर परिषद की ओर से पार्क में रोशनी, संगीत आदि की व्यवस्था की गई थी। शहर के विभिन्न क्षेत्रों से महिलाएं बड़ी संख्या में पार्क में पहुंची।सजी-धजी महिलाएं रात ८ बजे आयोजन शुरू होने से पहले ही पार्क में पहुंचने लगी। शुरू में ईसर-पार्वती की प्रतिमा के समक्ष आरती की गई। इसके बाद महिलाओं व युवतियों ने भंवरजी म्हाने पूजण दो गणगौर, टूटे बाजूडा री लूम, लड़ उलझी-उलझी जाए,बाजी पायलडा री लूम,आदि गीतों पर जमकर नृत्य किया। कई हिट फिल्मी गीतों पर भी महिलाओं ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी। गणगौर के तीन दिवसीय आयोजनों के तहत शहर के कई अन्य पार्को में भी रंगारंग आायोजन हुए। इन आयोजनों में भी समाज की विभिन्न वर्गो की महिलाएं उत्साह से शामिल हुई एवं ईसर-गणगौर की आराधना की।
बालिकाएं भी झूमी पसंदीदा गीतों पर
गणगौर मेले में अंतिम दिन महिलाओं के साथ बालिकाओं ने भी जमकर नृत्य किया। स्कूल-कॉलेजों में पढऩे वाली इन बालिकाओं ने पसंदीदा गीतों पर जमकर नृत्य किया। उत्साहित बालिकाएं नृत्य मुद्राा में सेल्फी लेने की होड में भी दिखी। पार्क में मेला अवधि में पुरूषों का प्रवेश रोकने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया था।संचालन मधु आमेरिया ने किया।
गणगौर महोत्सव में किया रैम्प वॉक
चित्तौडग़ढ़. मधुबन कॉलोनी में संगम महिला मंडल की ओर से चल रहे गणगौर महोत्सव के अंतिम दिन बुधवार को पारंपरिक परिधानों में सजी-धजी महिलाओं ने ईसर-गणगौर प्रतियोगिता में भाग लिया। इसमें गणगौर बनी महिलाओं ने रैम्प वॉक भी किया। बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी को मतदान करने की शपथ दिलाई गई।
अब पाइए अपने शहर ( Chittorgarh News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज