scriptदेखते ही रह गए लोग, बह गया पानी में, गिरा डेढ़ सौ फीट नीचे | People left on sight, drowned in water, dropped down one hundred feet | Patrika News

देखते ही रह गए लोग, बह गया पानी में, गिरा डेढ़ सौ फीट नीचे

locationचित्तौड़गढ़Published: Sep 01, 2019 11:26:15 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

बेगंू उपखण्ड के मशहूर पिकनिक स्थल मेनाल में रविवार को कोटा से पिकनिक मनाने आए युवक उस समय सकते में आ गए जब उनका एक साथ पानी के बहाव में बह गया एवं बचाने के लिए कुछ करते उससे पहले ही आंखों के सामने ही झरने में डेढ़ सौ फीट नीचे खरले में जा गिरा। इससे मौके पर हीं उसकी मौत हो गई।

मेनाल में युवक की मौत के बाद बेगूं चिकित्सलय के बाहर मौजूद पुलिस व अन्य लोग।

मेनाल में युवक की मौत के बाद बेगूं चिकित्सलय के बाहर मौजूद पुलिस व अन्य लोग।,मेनाल में युवक की मौत के बाद बेगूं चिकित्सलय के बाहर मौजूद पुलिस व अन्य लोग।,मेनाल में युवक की मौत के बाद बेगूं चिकित्सलय के बाहर मौजूद पुलिस व अन्य लोग।


मेनाल में पानी में बहे युवक की झरने में गिरने से मौत
चित्तौैडग़ढ़/बेगूं. जिले के बेगंू उपखण्ड के मशहूर पिकनिक स्थल मेनाल में रविवार को कोटा से पिकनिक मनाने आए युवक उस समय सकते में आ गए जब उनका एक साथ पानी के बहाव में बह गया एवं बचाने के लिए कुछ करते उससे पहले ही आंखों के सामने ही झरने में डेढ़ सौ फीट नीचे खरले में जा गिरा। इससे मौके पर हीं उसकी मौत हो गई। साथियों व स्थानीय लोगों ने शव को खरले से बाहर निकाल बेगूं चिकित्सालय पहुंचाया। इस घटना के बाद मेनाल में गम का माहौल हो गया। मृत युवक की पहचान चेतन चौधरी पुत्र शोभाराम जाट (28 ) निवासी इंदिरा विहार, पुलिस थाना जवाहर नगर कोटा के रूप में हुई। चेतन चिकित्सा विभाग में कनिष्ठ लिपिक पद पर कोटा में कार्यरत था। वह अपने परिवार के साथ कोटा में हीं रह रहा था। शनिवार शाम साथियों के साथ सांवलियाजी दर्शन के लिए गया। रविवार को वापस लौटने के दौरान सभी साथियों ने मेनाल में नहाने का कार्यक्रम बनाया। चेतन अपने साथी राकेश, अजय एवं एक अन्य के साथ नहा रहा था। इसी दौरान नहाते हुए वह आगे बढ चला। रविवार को तेज बारिश होने से अचानक पानी का बहाव तेज हुआ। चेतन पानी में बहने लगा। साथियों ने चिल्लाकर उसे किनारे आने की कहा। एक बार उसने संभलकर किनारा पकडने की कोशिश की तभी पावं फिसलने से वह फिर से बहने लगा। किनारे पर मौजूद लोगो ने रस्सी एवं लकडियां फेंक कर उसे बचाने का प्रयास किया। चेतन बहते हुए खरले में नीचे जा गिरा। 150फीट ऊॅ चाई से गिरने से चेतन का शरीर कई जगह से क्षत-विक्षित हो गया। चेतन के साथी खरले में नीचे पहुंचे। वहां मौजूद अन्य लोग भी साथियों के साथ नीच पहुंचे। चेतन बहता हुआ मेनाल के कुण्ड से कई फीट आगे आकर चट्टानों के मध्य फंस गयाा था। साथियों ने लोगो की मदद से ऊपर लाकर एम्बुंलेस से बेगंू चिकित्सालय पहुंचाया। चेतन की मौके पर हीं मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर बेगंू बुलाया। मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सोंपा।
चेतन था परिवार का इकलौता पुरूष सदस्य
चेतन की मौत का समाचार उसके परिवार के लिए व्रजपात साबित हुआ। वे अपने घर में अकेला पुरूष सदस्य था। उसके पिता की पहले ही मृत्यु हो गई। चेतन हीं मात्र घर का अकेला बारिश था। कुछ समय पूर्व उसका विवाह हुआ। चेतन के तीन वर्ष की एक पुत्री है। घटना के समय कोटा से अन्य युवक भी मेनाल में पिकनिक मनाने आए हुए थे। घटना की जानकारी मिलते हीं वे सभी भी बेगंू पहुंचे। चेतन के मामा त्रिलोक जाट ने बेगंू पुलिस में घटना का मामला दर्ज कराया।

ये रखे सावधानियां
-झरने या तालाब में नहाते समय उसकी गहराई व पानी के बहाव की गति का पता अवश्य करें।
-पानी का बहाव तेज होने पर कभी नहाने का जोखिम नहीं उठाए।
– तैरना आने पर ही जलाशयों में या तालाबों में नहाने उतरे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो