scriptमहिला से दुष्कर्म कर हत्या के मामले में जांच शुरू | police start investigation old age women murder case | Patrika News

महिला से दुष्कर्म कर हत्या के मामले में जांच शुरू

locationचित्तौड़गढ़Published: Jan 13, 2018 01:33:51 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

चित्तौडग़ढ़ जिले के बड़ीसादड़ी क्षेत्र के जरखाना गांव में खेत पर ६५ वर्ष की वृद्ध महिला से दुष्कर्म कर हत्या के मामले में पुलिस ने अपराधियों की तलाश शु

chittorgarh

बड़ीसादड़ी के जरखाना गांव में खेत पर मिला महिला का शव


चित्तौडग़ढ़ जिले के बड़ीसादड़ी क्षेत्र के जरखाना गांव में खेत पर ६५ वर्ष की वृद्ध महिला से दुष्कर्म कर हत्या के मामले में पुलिस ने अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है। महिला का शव शुक्रवार सुबह खेत पर पाया गया था। पुलिस ने मृतका के भाई किरिपोर्ट पर जरखाना की सोहनी पत्नी भेरू गोस्वामी के साथ अज्ञात लोगों द्वारा बलात्कार के बाद हत्या कर देने का प्रकरण दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से पोस्ट मार्टम करवा कर जांच शुरू कर दी है। बड़ीसादड़ी थाना प्रभारी चन्द्रशेखर किलानिया ने बताया कि मामले में पुलिस सभी बिन्दुओ पर तहकीकात कर रही है। जो सबूत मिले है उनको आधार बना जांच को गति देने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस घटना के बारे में आसपास के खेतों मेें काम करने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
इधर, इस घटना के बाद क्षेत्र में खेतों पर काम करने वालों विशेषकर महिलाओं में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से हत्यारों का शीघ्र पता लगाने की मांग की है।
खेत में अकेले रहेती है महिलाएं
बड़ीसादड़ी क्षेत्र में खेतों में गांवों में कई महिलाएं रात में अकेले कार्य करती है। ऐसे में उनमें असुरक्षा का भाव रहता है। वर्तमान में कई बार पाणत के लिए खेत में बिजली की आपूर्ति रात में ही हो रही है। ऐसे में कृषि कार्य के लिए रात में खेत पर रहना जरूरी हो गया है। जिले में बड़ी संख्या में महिलाएं परिवार संग कृषि कार्य से जुड़ी हुई है। कई परिवारों मेंं रात में पुरूष कारखानों आदि में कार्य के लिए चले जाते है और महिलाएं ही खेती का कार्य संभालती है। ऐसे में खेत में हत्या जैसी घटनाओं से उनकी चिंता बढ़ गई है। रात में गश्त व्यवस्था माकूल नहीं रहने से भी अपराधियों के हौंसले बुलंद हो रहे है। लोगों ने पुलिस से गश्त व्यवस्था में भी सुधार की मांग की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो