ऑन लाइन ठगी के मामले में चार गिरफ्तार
मेघालय के बड़े अधिकारी के नाम पर ऑन लाइन ठगी करने के मामले में चित्तौडग़ढ़ पहुंची मेघालय पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिक्ट रिमाण्ड पर लिया गया है। आरोपियों को मेघालय ले जाया जाएगा।
मेघालय से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी पंकज रसगनिया के नेतृत्व में उप निरीक्षक चिंकगम आदि सात सदस्यीय टीम चित्तौडग़ढ़ पहुंची है। मेघालय में वेस्ट गारो हिल्स के तूरा थाने में ठगी का एक मामला दर्ज हुआ है। यह ठगी मेघालय के किसी पुलिस अधिकारी से करना सामने आया है। मेघालय पुलिस ने ठगी के मामले में चित्तौडग़ढ़ निवासी नवीनत सिंह, महिवर्धन सिंह उर्फ मोनू, बनाकिया निवासी भैरूसिंह व सहनवा के राजू जाट को गिरफ्तार किया है।