script

बाड़े से एक लाख का लहसुन ले गए चोर

locationचित्तौड़गढ़Published: Aug 19, 2019 09:41:51 pm

Submitted by:

jitender saran

शहर के मधुवन में महेशपुरम मार्ग स्थित एक बाड़े में रखा करीब एक लाख रूपए कीमत का लहसुन रविवार रात चोर ले गए।

chittorgarh

बाड़े से एक लाख का लहसुन ले गए चोर

-मधुवन में महेशपुराम मार्ग पर हुई वारदात
चित्तौडग़ढ़
शहर के मधुवन में महेशपुरम मार्ग स्थित एक बाड़े में रखा करीब एक लाख रूपए कीमत का लहसुन रविवार रात चोर ले गए।
जानकारी के अनुसार रविवार को आधी रात बाद मदन पुत्र कजोड़ धाकड़ के महेशपुरम मार्ग स्थित बाड़े पर चार पहिया वाहन लेकर पहुंचे चोरों ने बाड़े में प्रवेश कर वहां रखी पन्द्रह बोरी लहसुन वाहन में डालकर ले गए। बाड़े के बाहर चार पहिया वाहन के निशान पाए गए हैं। चोरी गए लहसुन क कीमत करीब एक लाख रूपए बताई जा रही है। इसी बाड़े से करीब पन्द्रह दिन पहले चोर टैम्पो चुरा ले गए थे। यह टैम्पो सेंट्रल एकेडमी स्कूल के पास असंतुलित होकर झाडिय़ों में घुस गया था, जिसे वहीं पर छोड़कर चोर फरार हो गए थे। कुछ दिन पहले बाड़े के पास ही स्थित दीपक लोढा के पत्तल-दूना के गोदाम से चोर सीसीटीवी कैमरे के उपकरण चुरा ले गए थे। चोरी की जानकारी सुबह बाड़े पर पहुंचने पर लगी। सूचना मिलने पर क्षेत्रीय पार्षद गोपाल धाकड़ भी मौके पर पहुंचे। पार्षद ने बताया कि भाव अधिक होने के कारण इन दिनों लहसुन की चोरी ज्यादा हो रही है। चोरी की रिपोर्ट सदर थाने में दी गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो