scriptवाहनों से कर रहे थे अवैध वसूली, दो पुलिसकर्मी निलम्बित | Two policemen suspended due to illegal recovery from vehicles | Patrika News

वाहनों से कर रहे थे अवैध वसूली, दो पुलिसकर्मी निलम्बित

locationचित्तौड़गढ़Published: Oct 18, 2019 10:56:49 pm

Submitted by:

Kalulal

राजमार्ग पर वाहनों से अवैध वसूली करना दो पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। इस बारे में शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने शुक्रवार को सदर थाने के दो पुलिसकर्मियों को निलम्बित कर दिया।

वाहनों से कर रहे थे अवैध वसूली, दो पुलिसकर्मी निलम्बित

वाहनों से कर रहे थे अवैध वसूली, दो पुलिसकर्मी निलम्बित

चित्तौडग़ढ़. राजमार्ग पर वाहनों से अवैध वसूली (Illegal recovery) करना दो पुलिसकर्मियों को भारी पड़ गया। इस बारे में शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल (Superintendent of Police Anil Kayal) ने शुक्रवार को सदर थाने के दो पुलिसकर्मियों को निलम्बित (Policemen suspended) कर दिया। वाहनों से बुधवार रात अवैध वसूली की शिकायत पर चित्तौैडग़ढ़ पुलिस उप अधीक्षक कमलप्रसाद ने जांच की थी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने सदर थाने के हेड कांस्टेबल अजीतसिंह व कांस्टेबल वाहन चालक राजेन्द्र तंवर को निलम्बित कर दिया। कयाल ने बताया कि निलम्बित करने के साथ मामले की जांच
की जा रही है।
पुलिस के वाहन चालक राजेन्द्र व हेड कांस्टेबल अजीत के राजमार्ग पर बुधवार रात कुछ पुलिसकर्मियों के वाहनों से अवैध वसूली की शिकायत मिली थी। पुलिस उप अधीक्षक कमलप्रसाद ने शिकायत की पड़ताल की तो पुलिसकर्मियों को ऐसा करना पाया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को निलम्बित करने के आदेश जारी कर दिए। उन्होंने कहा कोई भी पुलिसकर्मी इस तरह के कृत्यों में लिप्त पाया जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो