scriptमिलते चले कदम से कदम, गूंजे देशभक्ति के नारे | Walking step by step, echoed patriotic slogans | Patrika News

मिलते चले कदम से कदम, गूंजे देशभक्ति के नारे

locationचित्तौड़गढ़Published: Jan 23, 2020 10:56:01 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

नेताजी सुभाष जयंति पर विभिन्न आयोजनविद्या निकेतन स्कूलों की ओर से पथ संचलन

मिलते चले कदम से कदम, गूंजे देशभक्ति के नारे

मिलते चले कदम से कदम, गूंजे देशभक्ति के नारे


चित्तौडग़ढ़. तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आजादी दूंगा का नारा देश को देने वाले नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंंति गुरूवार को उत्साह से मनाई गई। इस मौके पर आजाद हिन्द सरकार के गठन की हीरक जयन्ती मनाई गई। विद्या निकेतन स्कूलों की ओर से चित्तौडग़ढ़, निम्बाहेड़ा, कपासन, बेगूं आदि स्थानों पर पथ संचलन के आयोजन किए गए। इनमें केसरिया साफा धारण किए बालिकाएं दुर्गा व पद्मनी का रूप लिए वीरता का भाव जागृत करती रही। चित्तौडग़ढ़ में विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष की प्रतिमा पर माल्यापर्ण भी किया।
चित्तौैडग़ढ़ में विद्या भारती संस्थान की ओर से शास्त्रीनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें संस्थ के जिला सचिव महेन्द्रसिंह सिसोदिया ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के स्वतंत्रता संग्राममें अद्वितीय योगदान को रेखांकित करते हुए उनके प्रेरणादायी जीवन को आत्मसात करने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या थे। कार्यक्रम के बाद पथ संचलन शुरू हुआ जो नगर के मुख्य मार्गो स होतेहुए घोष वादन के साथ कदम से कदम मिलाते हुए गांधीनगर स्थित अशोक वाटिका पहुंच सम्पन्न हुआ। संचलन में भगवा पताकाओं सहित छात्र व केसरीया साफा धारण किए हुए छात्राएं, भारतमाता के जयघोष करते हुए चल रहे थे। सुभाषचन्द ्रबोस कीजीवन्त झांकी भी सजाई गई।मार्ग में जगह-जगह नगरवासियों ने पुष्पवर्षा करजय श्रीराम, वन्देमातरम, भारतमाता की जय उद्घोष के साथ संचलन का स्वागत किया। इस मौके पर विद्या भारती संस्थान के शिवनारायण मानधना, नारायण सिंह सारंगदेवोत, सत्यवीर शर्मा, विशेष गर्ग, अम्बालाल चौबीसा आदि मौजूद रहे।
भाजपा ने याद किया नेताजी को
भाजपा नगर मंडल की ओर से सुभाष चौक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 123 वी जन्म जयंती पर बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके बताऐ मार्ग पर चलने का संकल्प व्यक्त किया । इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना,पूर्व न्यास अध्यक्ष सुरेश झंवर, नगर उपाध्यक्ष गोवर्धन जाट, छोटू सिंह शेखावत,नगर मंत्री चुन्नीलाल माली, नगर कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
शिव सेना ने बोस के साथ याद किया ठाकरे को
शिवसेना ने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के साथ संगठन के संस्थापक बालासाहब ठाकरे की जयंति भी मनाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवसेना जिला प्रमुख गोपाल वेद ने की। सुभाष चौक में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस व शिव सेना संस्थापक बाले साहब ठाकरे की छवि पर माल्यार्पण किया गया। सीटी मोक्षधाम स्थित छत्रपति शिवाजी सर्किल पर भगवा ध्वज का झंडा लगाया।

सुभाष बोस की मूर्ति पर किया माल्यापर्ण
चित्तौडग़ढ़ में सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाष की प्रतिमा पर भी दिनभर माल्यापर्ण के लिए लोग आते रहे। जय चित्तौड चित्तौडी आठम महोत्सव समिति द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सुभाष चौक स्थित सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। समिति के अध्यक्ष मुकेश नाहटा, देवेन्द्र कुमार डंागी, अमन गौड़, नारायण बल्दवा, अर्जुन पाण्डया, आदि कार्यकर्र्ताओं ने माल्यापर्ण किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो