scriptथानों में लगे पुलिसकर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक विश्राम | weekly of start soon policemen who duty thana | Patrika News

थानों में लगे पुलिसकर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक विश्राम

locationचित्तौड़गढ़Published: Mar 19, 2019 11:56:48 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

चित्तौडग़ढ़. पुलिस लाईन में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक विश्राम दिए जाने की योजना के क्रियान्वयन के लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की संपर्क सभा ली।

chittorgarh

थानों में लगे पुलिसकर्मियों को मिलेगा साप्ताहिक विश्राम



चित्तौडग़ढ़. पुलिस लाईन में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक विश्राम दिए जाने की योजना के क्रियान्वयन के लिए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की संपर्क सभा ली।
पुलिस विभाग का समस्त विधायी कार्य पुलिस थाना व पुलिस चौकियों स्तर पर संपादित होता है। इनको व्यवस्थाओं में अन्य शाखाओं विशेषकर आरएसी का सहयोग प्राप्त होता है। समाज की बढ़ती अपेक्षाओं के दबाव में निरंतर कार्य करते रहने से जहां एक और पुलिस कर्मियों की कार्य क्षमता में गिरावट दृष्टिगोचर हो रही है वहीं दूसरी ओर कार्मिक अपने पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन भी भली.भांति नहीं कर पाते हैं। इन परिस्थितियों के मद्देनजर कार्मिकों के कल्याण एवं कार्य कुशलता में वृद्धि करने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पुलिस थाना व चौकियों एवं आर ए सी बल की कंपनियों में पद स्थापित पुलिसकर्मियों को जिन्हें साप्ताहिक विश्राम नहीं दिया जाता है उन्हें ये सुुविधा दिए जाने के लिए पुलिस मुख्यालय से सुझाव मांगे गए।साप्ताहिक रेस्ट प्रारम्भिक तौर पर पुलिस कर्मियों को रोस्टर प्रणाली के आधार से रोटेशन से वारवाइज दिए जाएंगे। विशेष कानून व्यवस्था ड्यूटी, त्योहार, चुनाव ड्यूटी आदि पर साप्ताहिक विश्राम नही दिया जाएगा। रेस्ट के साथ आकस्मिक व राजपत्रित अवकाश नहीं दिए जाएंगे।
पुलिस मुख्यालय भेजे जाएंगे सुझाव
पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने उपस्थित सभी पुलिस कर्मियों से सुझाव मांगे। कई पुलिस कर्मियों ने सुझाव दिए जिन्हेंपुलिस मुख्यालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने इस तरह का साप्ताहिक रेस्ट को दिए जाने के लिए सभी पुलिस कर्मियों से सहमति प्राप्त की।कयाल ने सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को आगामी होली त्योहार की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्मा, पुलिस उप अधीक्षक ऋषिकेश मीणा, अशोक बुटोलिया, सज्जन सिंह,थानाधिकारी गजेन्द्रसिंह,नवनीत बिहारी,अनिल जोशी, विक्रमसिंह, यातायात प्रभारी मदनलाल आदि मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो