scriptचित्तौड़ शहर में छह घंटे मेंं ही किस लिए फिर खुले पेट्रोल पंप | What opened petrol pumps in Chittor city in six hours? | Patrika News

चित्तौड़ शहर में छह घंटे मेंं ही किस लिए फिर खुले पेट्रोल पंप

locationचित्तौड़गढ़Published: Oct 23, 2019 11:10:48 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

– सुबह परेशान दिखे लोग तो दोपहर में ही खुल गए पेट्रोल पंप- छह घंटे में सिमट गया बंद का आह्वान- पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने किया था 24 घंटे बंद का आह्वान

चित्तौडग़ढ़ शहर में बंद के आह्वान के बावजूद बुधवार दोपहर को खुल गए पेट्रोल पंप।

चित्तौडग़ढ़ शहर में बंद के आह्वान के बावजूद बुधवार दोपहर को खुल गए पेट्रोल पंप।

चित्तौडग़ढ़. जिले में बुधवार सुबह ६ बजे से पेट्रोल पंप २४ घंटे बंद रखने का आह्वान था लेकिन शहर में छह घंटे बाद ही ये खुल गए। इसके पीछे त्यौहारों की सीजन के कारण आमजन को आ रही परेशानी को को कारण बताया गया। पेट्रोल पंप खुल जाने से सुबह परेशान हो रहे लोगों को राहत मिली। राज्य में पेट्रोल-डीजल पर वेट कम करने की मांग नहीं माने जाने पर राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के पेट्रोलियम डीलर्स ने भी बुधवार को एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहने की घोषणा की थी। इसके तहत बुधवार सुबह ६ से गुरूवार सुबह ६ बजे तक पेट्रोल पंप बंद रहने थे। हड़ताल अवधि में पेट्रोल-डीजल एवं ऑयल की खरीद व बिक्री नही करने की घोषणा की गई थी। शहर में हड़ताल के कारण सुबह ६ बजे से पेट्रोल पंपों पर बंद के बोर्ड लगा दिए गए। बंद की पूर्व घोषणा होने से कर्ई वाहनचालकों ने पहले ही अग्रिम व्यवस्था कर ली थी फिर भी कई वाहन चालक परेशान रहे। त्यौहारों की सीजन में लोगों की परेशानी देख डीलर्स एसोसिएशन ने शहरी क्षेत्र में दोपहर १२ बजे से पेट्रोल पंप खोलने का फैसला किया। ऐसे में दोपहर बाद शहर के सभी पेट्रोल पंप फिर खुल जाने से लोगों को राहत महसूस की। डीलर्स एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ सुराणा ने बताया कि दीपावली सीजन में लोगों की परेशानी देख शहर में पंप दोपहर बाद खोल दिए गए लेकिन राजमार्गो के पेट्रोल पंप आह्वान के अनुसार पूरे समय बंद रहे।
जिले में 125 से अधिक पेट्र्रोल पंप प्रभावित
डीलर्स एसोसिएशन के आह्वान पर बंद का प्रभाव जिले के १२५ से अधिक पेट्रोल पंप पर पड़ा। इनमें से १०० से अधिक पूरे २४ घंटे तक के लिए बंद रहे तो शहरी क्षेत्रों के पेट्रोल पंप दीपावली सीजन में ग्राहक हित देखते हुए दोपहर में फिर खोले गए। राजमार्गो पर पेट्रोल पंप बंद रहने से भारी वाहन चालक परेशान रहे। बंद के कारण पेट्रोल पंपों पर करोड़ो रुपए का व्यवसाय प्रभावित हुआ। अनुमानित एक पेट्र्रोल पंप पर औसतन प्रतिदिन ५ हजार लीटर डीजल एवं दो हजार लीटर पेट्रोल की बिक्री होती है।

जनहित में किया फैसला
जिले में अधिकतर पेट्रोल पंप आह्वान के अनुसार २४ घंटे के लिए ही बंद है। दीपावली नजदीक होने से बाजारों में भीड़ देखते हुए केवल जनहित में शहरी क्षेत्र के पेट्रोल पंपों को दोपहर में फिर से खोला गया।
कर्नल रणधीर सिंह, अध्यक्ष, जिला पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन, चित्तौैडग़ढ़
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो