scriptकिस मंत्री ने कहा चित्तौड़ में इंडोर स्टेडियम निर्माण मेरी जिम्मेदारी | Which minister said indoor stadium in Chittor my responsblity | Patrika News

किस मंत्री ने कहा चित्तौड़ में इंडोर स्टेडियम निर्माण मेरी जिम्मेदारी

locationचित्तौड़गढ़Published: Feb 22, 2020 10:17:41 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

– केन्द्रीय वित्तराज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने की घोषणा – फैडरेशन वॉलीबाल राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का समापन

किस मंत्री ने कहा चित्तौड़ में इंडोर स्टेडियम निर्माण मेरी जिम्मेदारी

किस मंत्री ने कहा चित्तौड़ में इंडोर स्टेडियम निर्माण मेरी जिम्मेदारी


चित्तौडग़ढ़.चित्तौडग़ढ़ में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए यहां पर इंडोर स्टेडियम बनेगा। यह घोषणा केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार रात को ३३वी फैडरेशन वॉलीबाल राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के समापन के अवसर पर की। उन्होंने कहा कि सांसद सी.पी जोशी की नहीं चित्तैडग़ढ़ में इंडोर स्टेडियम का निर्माण अब मेरी जिम्मेदारी है।देश में खिलाडिय़ों को अच्छी से अच्छी सुविधा उपलब्ध कराने में सरकार पीछे नहीं हटेगी। खिलाडिय़ों का हमें मनोबल बढ़ाना चाहिए। इससे पूर्व सांसद सीपी जोशी ने कहा कि बीसीसीआई के अध्यक्ष रह चुके ठाकुर क्रिकेट सहित हर खेल को प्रोत्साहित करने में रूचि रखते है। जोशी ने कहा कि जिले में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए हमारे स्तर पर हर संभव प्रयास किये जा रहे है।यहां पर एक इंडोर स्टेडियम की जरूरत है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता से चित्तौडग़ढ़ का गौरव बढ़ा है। कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर भी मौजूद थे। वॉलीबाल फैडरेशन के राष्ट्रीय महासचिव रामवतार जाखड़, राजस्थान वॉलीवाल फैडरेशन के अध्यक्ष अनिल चौधरी, आयोजन सचिव लक्ष्मीलाल पोखरना, राजस्थान बैडमिन्टन संघ के अध्यक्ष महेश ईनाणी, एडीएम मुकेश कलाल आदि ने अतिथियों को स्वागत किया।
खेल को बारिकी से देखा
जिस समय केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर वॉलीबाल ग्राडंड पर पहुंचे तब महिला वर्ग का केरला एवं रेलवे के बीच फाइनल मुकाबला चल रहा था। उन्होंने इस मैच के करीब तीन सेट देखे। बाद में केरला के चैम्पियन बनने के बाद उन्होंने अपने भाषण में कहा कि वास्तव में मैच बहुत ही रोमांचक था तथा केरल की नम्बर ६ एवं रेलवे की १० नम्बर की टी शर्ट वाली खिलाडियों का प्रदर्शन बहुत ही बेहतर था।
सीएए नागरिकता देने का कानून है
सीएए नागरिका देने को कानून है छिनने का नहीं है। अगर किसी को नागरिकता मिल रही है तो दूसरों के पेट में क्यो दर्द हो रहा है। यह बात शुक्रवार को देर रात केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मीडिया से बात करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस कानून से उन लोगों को नागरिकता मिल रही है जिनको वर्षों तक पाकिस्तान, अफगानिस्तान एवं बंगलादेश में प्रताडि़त किया गया। ठाकुर ने कहा कि जिस खेल की एसोसिएशन एवं फैडरेशन ने अच्छा काम किया वह खेल आगे बढ़ गए। उन्होंने कहा कि सरकार तो अपना प्रयास कर ही रही है लेकिन खेलों से जुड़े संगठनों को भी इसके लिए आगे आना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो