scriptकिसने लगाया आरोप भाजपा शासित राज्यों में हो रही सरकार प्रायोजित हिंसा | Who accused the government sponsored violence in BJP ruled states | Patrika News

किसने लगाया आरोप भाजपा शासित राज्यों में हो रही सरकार प्रायोजित हिंसा

locationचित्तौड़गढ़Published: Jan 21, 2020 10:15:02 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा का आरोप चित्तौडग़ढ़ पहुंची गांधी शांति यात्रा

चित्तौडग़ढ़ में मीडिया से चर्चा करते पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा

चित्तौडग़ढ़ में मीडिया से चर्चा करते पूर्व केन्द्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा



चित्तौडग़ढ़. पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के अनुसार संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) एवं एनआरसी के मुद्दें पर देश के अधिकतर लोग सरकार के साथ नहीं है। इस मुद्दें पर देश की छवि विदेशों में भी खराब हुई है। सीएए व एनआरसी के मुद्दें पर सरकार की नीति का विरोध करने के लिए राष्ट्र मंच, फ्रेण्ड्स ऑफ डेमोक्रेसी एवं शेतकारी जागर मंच के बैनरतले मुबंई से दिल्ली तक निकाली जा रही गांधी शांति यात्रा में शामिल सिन्हा यात्रा के चित्तौडग़ढ़ पहुंचने पर मंगलवार दोपहर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएए व एनआरसी के मुद्दें इसका विरोध करने वालों को दबाने के लिए भाजपा शासित राज्यों में सरकार प्रायोजित हिंसा हो रही है। उन्होंने बताया कि यात्रा ३० जनवरी को शहीद दिवस पर दिल्ली पहुंच पूरी होगी।सिन्हा ने इस मुद्दें पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री संसद में एनआरसी लागू करने की बात कहते है और प्रधानमंत्री बाहर कहते है कि एनआरसी क्या है। उन्होंने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ता बदलाव के बारे में कहा कि इसकी झलक झारखण्ड में मिल चुकी है।
सिब्बल का बयान सहीं, लेकिन राज्य भी गलत नहीं
सिन्हा ने संसद से पारित होकर कानून बन चुक सीएए को लागू नहीं करने का अधिकार राज्यों के पास नहीेें होने संबंधी पूर्व केन्द्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के बयान पर कहा कि उन्हें इस बारे में मीडिया से ही जानकारी मिली है। सिब्बल का बयान अपनी जगह सही है लेकिन राज्यों को भी असहमति जाहिर करने का अधिकार है जिसे असंवैधानिक नहीं माना जा सकता। उन्होंने कहा कि सीएए लागू तो हो गया लेकिन अभी इसके नियम तय नहीं हुए है। बिना नियम बनाए किसी को नागरिकता नहीं दी जा सकती।
आर्थिक आंकड़े भी गलत बता रही सरकार
सिन्हा ने देश के वित्तीय हालात के संबंध मे टिप्पणी करते हुए कहा कि पहली बार सरकार आर्थिक आंकड़े भी गलत बयान कर रही है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी के बाद जो हालात बने उसका असर दिख रहा है और विकास दर निरन्तर कम हो रही है।
संघ प्रमुख के बयान पर टिप्पणी नहीं
उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण के बारे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर कोई िटप्प्णी करने से इंकार करते हुए कहा कि इस बारे में सरकार से नीति तय होने पर ही कुछ कहेंगे। इससे पूर्व सिन्हा एवं यात्रा में शामिल लोगों का यहां पहुंचने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल धाकड़, भदेसर के पूर्व प्रधान अर्जुनसिंह चुण्डावत, कांग्रेस जिला प्रवक्ता अहसान पठान आदि ने स्वागत किया। यात्रा बाद में यहां से कोटा के लिए रवाना हो गई।

ट्रेंडिंग वीडियो