scriptफागोत्सव में किसने ली शपथ प्लास्टिक से मुक्त होने की | Who pledged to be free from plastic at the phagotsav | Patrika News

फागोत्सव में किसने ली शपथ प्लास्टिक से मुक्त होने की

locationचित्तौड़गढ़Published: Feb 24, 2020 10:30:58 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत माहेश्वरी महिला मंडल की पहलउड़ाई गुलाल, कान्हा संग खेली होली- माहेश्वरी महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव

फागोत्सव में किसने ली शपथ प्लास्टिक से मुक्त होने की

फागोत्सव में किसने ली शपथ प्लास्टिक से मुक्त होने की


चित्तोडग़ढ़. नगर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा गांधीनगर महेश वाटिका में फागोत्सव फाग के रंग भक्ति के संग आयोजन किया गया। इसमें होली के रंग छा गए। इस मौके पर राजस्थान पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान से प्रेरित होते हुए प्लास्टिक मुक्ति की शपथ भी ली। सदस्यों ने शपथ ली कि वे सिंगल यूज पॉलीथिन का उपयोग नहीं करेंगे एवं अन्य को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करेंगे। पारम्परिक लोकसंस्कृति की झलक पेश करते हुए विभिन्न मंडलों की टीमों ने नृत्यों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में माहेश्वरी महिला मंडल की प्रदेश अध्यक्ष कुंतल तोषनीवाल ने हमारी संस्कृति हमारी विरासत पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि होली जैसे पर्व जीवन में खुशियों के आगमन का संदेश देते है। सचिव सीमा काबरा ने बताया कि अध्यक्ष जया तोषनीवाल ने सभी का स्वागत किया।कार्यक्रम में होलिया में उड़े रे गुलाल,बांके बिहारी लाल,ऐसी होली ख ेली रे कान्हा आदि गीतों व भजनों से सराबोर कार्यक्रम ने सभी को झूमने पर मजबूर किया।मंचासीन सरिता चेचानी, प्रेमलता मांधना,लीला आगाल,कृष्णा समदानी,मंजू तोषनीवाल, चन्दा नामधर ने विचार रखे।सांस्कृतिक मंत्री रुचिका ने आभार जताया। प्रतियोगिता में प्रथम महेश नगर मित्र मंडल, द्वितीय चित्रकूट सत्संग मंडल एवं तृतीय चारभुजा शास्त्रीनगर मित्र मंडल रहे। शेष 11 टीमो को भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
समारोह में माहेश्वरी महिला मंडल की प्रदेश अध्यक्ष कुंतल तोषनीवाल, जिलाध्यक्ष कृष्णा समदानी, जिला सचिव लीला आगाल, नगर अध्यक्ष जया तोषनीवाल आदि पदाधिकारियों की मौजूदगी में सेतु मार्ग मंडल की अध्यक्ष गायत्री मालू, उपाध्यक्ष रतन काबरा, सचिव नेहा न्याति, कोषाध्यक्ष तृप्तिकला आदि को शपथ दिलाई गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो