scriptआसमां की ओर हाथ उठा किसने मांगी खुशहाली की दुआएं | Who raised his hands and prayed for happiness | Patrika News

आसमां की ओर हाथ उठा किसने मांगी खुशहाली की दुआएं

locationचित्तौड़गढ़Published: Aug 12, 2019 11:09:13 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

ईदुलजुहा पर अदा की गई ईद की नमाजईद की मुबारकबाद देने पहुंचे जनप्रतिनिधि व नेता

chittorgarh

आसमां की ओर हाथ उठा किसने मांगी खुशहाली की दुआएं


चित्तौडग़ढ़. जिले में सोमवार को मुस्लिम धर्मावलम्बियों की ओर से बलिदान का प्रतीक ईदुलजुहा का पर्व मनाया गया। इस मौके पर चित्तौडग़ढ़ ईदगाह व विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। नमाज में शामिल हजारों लोगों ने दोनों हाथ उठा कौम व खुशहाली की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। ईदगाह में ईदुलजुहा की विशेष नमाज सुबह 8.30 बजे शहर काजी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती करीमी ने अदा कराई। नमाज से पहले मौलाना अब्दुल रशीद बरकाती की नुरानी तकरीर हुई। ईदगाह में नमाज के लिए तय समय से पहले सुबह ८ बजे से ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का पहुंचना शुरू हो गया। नमाज का समय नजदीक आने के साथ वहां पहुंचने वाले लोगों की संख्या बढ़ती गई। ईदगाह परिसर में जगह नहीं रहने पर लोगों ने बाहरी क्षेत्र में नमाज अदा की। इसके लिए पहले ही अंजुमन की ओर से व्यवस्था की गई थी। ईदगाह में नमाज मे शरीक होने से रह गये लोगों के लिए गोलप्याऊ स्थित दरगाह शरीफ हजरत काजी चलफिरशाह की दरगाह में सुबह ८.४५ बजे नमाज की व्यवस्था रखी गई। यहां मौलाना हाफिज़ युनुस रजा नूरी ने नमाज अदा कराई।
अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने दी मुबारकबाद
ईदगाह पर नमाज अदा करने के बाद नमाजियों को मुबारकबाद देने के लिए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधि व राजनीतिक दलों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। नमाज के बाद नमाजियों को जिला कलक्टर शिवांगी स्वर्णकार, पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल, विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, पूर्र्व विधायक सुरेन्द्रसिंह जाड़ावत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल धाकड़, भाजपा नगर मंत्री अनिल ईनाणी आदि ने ईद की मुबारकबाद दी। अम्बेड़कर विचार मंच संस्थान के पदाधिकारियों ने भी मुबारकबाद दी।
सावा में अदा की ईद की नमाज
समीपवर्र्ती सावा गांव में ईदुलजुहा पर्व मनाया गया। ईदगाह पर सावा शहर काजी मौलाना अब्दुल हकीम ने नमाज अदा करवाई सावा अंजुमन कमेटी सदर मोहम्मद सईद खान ने पर्व की मुबारकबाद पेश की एवं कुर्बानी का महत्व बताया। लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस अवसर पर सावा नायब सदर खलील शेख अंजुमन सचिव मोहम्मद नासिर, सावा पर्यावरण क्लब अध्यक्ष रशीद शेख सहित कई लोग मौजूद थे
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो