scriptकिसने कहा कि मोदी की सभा में आएंगे एक लाख से अधिक लोग | who says pm modi meeting come more then one lakh people | Patrika News

किसने कहा कि मोदी की सभा में आएंगे एक लाख से अधिक लोग

locationचित्तौड़गढ़Published: Apr 12, 2019 10:57:58 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान प्रदेश प्रभारी अविनाशराय खन्ना के अनुसार चित्तौडग़ढ़ में २१ अप्रेल को होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में एक लाख से अधिक लोग आएंगे। इसके लिए पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को दायित्व सौंपे गए है

chittorgarh

किसने कहा कि मोदी की सभा में आएंगे एक लाख से अधिक लोग


चित्तौडग़ढ़. भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राजस्थान प्रदेश प्रभारी अविनाशराय खन्ना के अनुसार चित्तौडग़ढ़ में २१ अप्रेल को होने वाली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में एक लाख से अधिक लोग आएंगे। इसके लिए पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को दायित्व सौंपे गए है। खन्ना ने शुक्रवार रात यहां मीडिया से चर्चा में कहा कि वर्ष २०१४ का चुनाव भाजपा ने मोदी के नाम पर लड़ा था लेकिन इस बार उनके नाम के साथ काम भी जुड़ गए है। इससे मोदी लहर अब सुनामी में बदल चुकी है। खन्ना ने राज्य की सभी २५ लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत का दावा करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने झूठे वादे करके विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की। उन्होंने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार किसानों की ऋण माफी व बेरोजगारी भत्ता देने के वादे पूरे नहीं कर पाई। उन्होंने कांग्रेस का घोषणापत्र राष्ट्र्र व सेना का मनोबल गिराने वाला बताते हुए दावा किया भाजपा का संकल्प पत्र विकास का नया विजन पेश करने वाला है। इससे पूर्व खन्ना ने चित्तौडग़ढ़ में मोदी की सभा के लिए चुने गए स्थान इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंचकर मंच एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी,लोकसभा प्रभारी दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडऱी, लोकसभा संयोजक पिंकेश पोरवाल आदि पदाधिकारी भी मौजूद थे। इधर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने गुरूवार रात भादसोड़ा में सभा में कहा कि देश हित को सर्वोपरि रखकर के जो पार्टी देश हित में काम करें उसको वोट करना चाहिए। सही वोट देकर ही देश को बचाया जा सकता है । वोटर के गलत निर्णय से देश बर्बाद हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो