scriptगड़करी से किसने कहा कि सिक्स लेन के साथ हो सर्विस लेन का निर्माण | Who told Gadkari that the construction of the six lanes | Patrika News

गड़करी से किसने कहा कि सिक्स लेन के साथ हो सर्विस लेन का निर्माण

locationचित्तौड़गढ़Published: Jul 23, 2019 11:12:05 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

सांसद जोशी ने केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी से की भेंटराष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ मामलों पर चर्चा

chittorgarh

गड़करी से किसने कहा कि सिक्स लेन के साथ हो सर्विस लेन का निर्माण


चित्तौडग़ढ़. सांसद सीपी जोशी ने केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितीन गड़करी से भेंट की तथा संसदीय क्षेत्र चित्तौडगढ में राजमार्गो से संबधित विषयों पर चर्चा की। जोशी के साथ चर्चा के दौरान गड़करी ने संसदीय क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग भटेवर मावली नाथद्वारा कुम्भलगढ चारभुजाजी रोड़, प्रतापगढ़ में बाईबास निर्माण की स्थिति के बारे में अधिकारीयों से फीडबैक लिया। जोशी ने निम्बाहेड़ा से प्रतापगढ़ राजमार्ग पर कुछ स्थानों धमोतर, बारावदा, छोटीसादडी पर एचटी लाईन को हाइवे से सुरक्षित दुरी पर शिफ्ट करने तथा प्रतापगढ़ व छोटीसादडी के मध्य 8 किमी वन क्षेत्र का भाग वन विभाग द्वारा अनापत्ति मिलने के बाद भी पुर्ण नही हो पाया था उसे पुर्ण करने का आग्रह किया। वर्तमान में बन रहे सिक्स लेन पर आजोलिया का खेडा से नरपत की खेडी तक सर्विस रोड का निर्माण सिक्स लेन के साथ किए जाने तथा सिक्स लेन पर महत्वपुर्ण स्थानों पर अण्डरपासों के कार्य को प्रारंभ करने का आग्रह किया। संसदीय क्षेत्र के लिये केन्द्रीय सड़क निधि से नई सड़कों बस्सी-साड़ास-आम्बा-चित्तौडगढ जिला सीमा तक सड़क लम्बाई 27 किमी का निर्माण किये जाने का आग्रह किया। जोशी ने केन्द्रीय मंत्री गड़करी से चित्तौडग़ढ़ संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि राजमार्ग के क्षेत्र में तीव्र गति से हो रहे कार्यो के कारण क्षेत्र के विकास को बल मिला है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो