script

जिलाध्यक्ष के टोकने पर क्यों बिफर पड़े पूर्व विधायक बैरवा

locationचित्तौड़गढ़Published: May 17, 2018 10:36:20 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

कपासन के पूर्व विधायक शंकरलाल बैरवा उस समय खफा हो गए कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल धाकड़ ने टोक दिया।

chittorgarh

कपासन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के पदभार ग्र्रहण समारोह में मौजूद पदाधिकारी व कार्यकर्ता।


चित्तौडग़ढ़. कपासन के पूर्व विधायक शंकरलाल बैरवा उस समय खफा हो गए जब उनके विधायक कार्यकाल मे कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मांगीलाल धाकड़ ने टोक दिया। धाकड़ ने उनसे समय कम होने का तर्क देते हुए संगठन की उपलब्धियों पर चर्चा करने के लिए कहा। ये वाकया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कपासन के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रकाश चौधरी के बुधवार को आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में होने पर कुछ देर के लिए हंगामे के हालात बन गए।
पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेस की गुटबाजी खुलकर सामने आई एवं कार्यकर्ताओं में तू-तू, मेमे की नौबत आ गई। पूर्व विधायक बैरवा पिछली अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों को आगामी चुनाव में प्रचारित कर उसके आधार पर चुनाव लडऩे के लिए कार्यकर्ताओ को प्रेरित कर रहे थे। इस बीच जिलाध्यक्ष धाकड़ ने टोकते हुए उनसे संगठन की बातों पर चर्चा करने के लिए कहा। एक गुट का आरोप है कि जिलाध्यक्ष धाकड़ पूर्व विधायक से वर्तमान प्रदेश नेतृत्व की तारीफ कराना चाह रहे थे। धाकड़ की टोकाटकी से खफा बैरवा समर्थक कार्यकर्र्ता उनके खिलाफ नारे लगाने लगे। पूर्व विधायक माइक फेंक कार्यक्रम छोड़ कर जाने लगे तो उन्हें अन्य नेताओं व पदाधिकारियों ने रोका तथा समझाईश कर पुन: माइक पर ले गए एवं कांग्रेस जिंदाबाद के नारे गूंजे। । नाराज बैरवा ने जमीन तक झुककर धाकड़ से क्षमा मांगते हुए कहा कि उन्होंने कुछ भी अनुचित नहीं कहा। कार्यक्रम में राज्य सफाई आयोग के पूर्व अध्यक्ष आरडी जावा, एआईसीसी सदस्य आनंदीराम खटीक, शांतिलाल धोबी, विपीन यादव, राजकुमार खटीक आदि भी मौजूद थे। पार्टी में आन्तरिक गुटबाजी के चलते मंच पर किसी को अध्यक्ष नहीं बनाया गया एवं जिलाध्यक्ष धाकड़ भी आम कार्यकर्ताओं के साथ बैठे रहे। कुछ कार्यकर्ताओं के सारे नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देने से भी कार्यक्रम आयोजकों की किरकिरी होती रही। पदभार ग्रहण समारोह से पूर्व कार्यालय में हवन भी कराया गया। पार्टी ने इसे पदभार ग्रहण कार्यक्रम बताया,लेकिन कार्यक्रम स्थल पर दिनभर शपथ ग्रहण का बैनर ही लगा रहा।
……….
बैरवा ने क्या कहा धाकड़ के टोकने पर
बैरवा उद्बोधन के दौरान पिछले कांग्रेस शासन में उनके द्वारा कपासन क्षेत्र के विकास के लिए कराए कार्यो को गिनाने में लगे थे। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने टोका तो बिफरे बैरवा ने कहा कि अध्यक्षजी आप चुप रहिए, आप इस तरह से अगर रोकना चाहते है, आप हमारे मालिक है, मै संगठन व कांग्रेस सरकार की बात ही बोल रहा हूं, अशोक गहलोत की बात थोडे बोल रहा हूं, सरकार की बात ही बोल रहा हूं। यदि आप इस बारे में रोक देते हो तो ये आपका माइक, जय हिंद, जय भारत।
…………….
कई नेताओं ने बनाई कार्यक्रम से दूरी
समारोह से क्षेत्र के कई कांग्रेस नेताओं के दूरी बनाना भी चर्चा में रहा। जिले में एक मात्र कांग्रेस प्रधान भैरूलाल चौधरी सहित कांग्रेस समर्थित कई सरपंच भी समारोह से दूर रहे। नगरपालिका में नेता प्रतिपक्ष सहित कुछ पार्षद एवं पंचायत समिति सदस्य भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
……………….
कार्यक्रम अच्छी तरह से हुआ एवं पार्टी हित में बात हुई। जिलाध्यक्ष ने संगठन की चर्चा करने पर बल देने का आग्रह किया था।
प्रकाश चौधरी, अध्यक्ष, कपासन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी
………………
छोटी-मोटी बात होती रहती है
कपासन में अच्छा कार्यक्रम हुआ। छोटी-मोटी बात तो होती रहेती है।बैरवाजी का भाषण अधिक लंबा होने से मेरा आग्रह उसे शॉर्ट करने पर रहा। वक्ता अधिक होने, तेज गर्मी होने से भी ऐसा कहा। कोर्ई गुस्से वाली बात नहीं हुई। मेरे लिए कोई गुट नहीं बल्कि पार्टी सर्वोपरी है।
मांगीलाल धाकड़, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, चित्तौडग़ढ़
…………..

ट्रेंडिंग वीडियो