scriptमतदान समाप्त होते ही क्यों टेंशन में आ गए प्रत्याशी | Why did the candidates come into tension as soon as the voting ends | Patrika News

मतदान समाप्त होते ही क्यों टेंशन में आ गए प्रत्याशी

locationचित्तौड़गढ़Published: Nov 16, 2019 11:03:00 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

 
तीनों नगरीय निकायों में पिछली बार से कम पड़े वोट- चुनाव लडऩे वाले प्रत्याशियों की बढ़ी धड़कने- चित्तौडग़ढ़, निम्बाहेड़ा एवं रावतभाटा में चुनाव

मतदान समाप्त होते ही क्यों टेंशन में आ गए प्रत्याशी

मतदान समाप्त होते ही क्यों टेंशन में आ गए प्रत्याशी

चित्तौैडग़ढ़. चित्तौडग़ढ़ नगर परिषद, निम्बाहेड़ा व रावतभाटा नगरपालिका चुनाव के लिए मतदान शाम ५ बजे पूरा हो गया। चित्तौडग़ढ़ नगर परिषद में सबसे कम तो निम्बाहेड़ा नगरपालिका में सबसे अधिक मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी अंतिम आंकड़ो के अनुसार शाम 5 बजे तक चित्तौैडग़ढ़ नगर परिषद के लिए 69.40 निम्बाहेड़ा नगरपालिका के लिए 75.59 एवं रावतभाटा में69.47 प्रतिशत मतदान हुआ। चित्तौैडग़ढ़ नगर परिषद में वर्ष 2014 के 72 प्रतिशत की तुलना में इस बार करीब तीन प्रतिशत मतदान कम हुआ है। निम्बाहेड़ा में गत चुनाव के 77 प्रतिशत की तुलना में इस बार करीब डेढ़ प्रतिशत एवं रावतभाटा में पिछली बार के 72 प्रतिशत की तुलना में इस बार करीब ढाई प्रतिशत कम हुआ। मतगणना 19 नवंबर को संबधित उपखण्ड मुख्यालयों पर होगी। छिटपुट विवादों को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण रहा। तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए करीब एक हजार पुलिसकर्र्मी तैनात किए गए थे।
………………………..
दिन चढऩे के साथ बढ़ता गया वोटो का ग्राफ
सुबह ७ बजे मतदान शुरू होने के समय अंधेरा छाया होने से मतदान की गति अपेक्षाकृत धीमी रही लेकिन आठ बजे मतदाताओं की संख्या बढऩे लगी। दिन चढऩे के साथ ही मतदान केन्द्रों पर वोटर की कतार भी लंबी होती गई। शाम ५ बजे मतदान समाप्त होने से पहले तक प्रत्याशियों के समर्थक घर-घर पहुंच वोट नहीं डालने वाले मतदाता की तलाश कर उसकी मनुहार कम मतदान केन्द्र तक लाते रहे।
…………………….
ईवीएम में सीज हुई राजनीतिक किस्मत
मतदान समाप्त होते ही चित्तौडग़ढ़ में ६० वार्डो पर चुनाव लड़ रहे १५२, निम्बाहेड़ा में ४५ वार्डो पर लड़ रहे ११० एवं रावतभाटा में ४० वार्डो में चुनाव लड़ रहे १०८ प्रत्याशियों की राजनीतिक किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। मतदाताओं ने किसके सिर पर जीत का सेहरा बांधा ये १९ नवंबर को मतगणना के समय ही पता चलेगा। चित्तौडग़ढ़ नगर परिषद क्षेत्र में मतदान समाप्त होते ही मतदान दलों ने ईवीएम मतगणना स्थल मेजर नटवरसिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जमा कराना शुरू कर दिया। रात ८ बजे तक ईवीएम जमा होने का कार्य चलता रहा।
……………………………
शुरू में पिछडऩे के बाद निम्बाहेड़ा सबसे आगे
मतदान शुरू होने के प्रथम तीन घंटे सुबह १० बजे के आंकड़े में सबसे कम १७.३४ प्रतिशत मतदान निम्बाहेड़ा नगरपालिका में बताया गया। इसके बाद अगले तीन घंटे में निम्बाहेड़ा में तेजी से मतदान हुआ और दोपहर एक बजे तक जारी आंकड़े में निम्बाहेड़ा में सबसे अधिक ४७.९६ प्रतिशत मतदान बताया गया। इसके बाद दोपहर तीन बजे एवं शाम ५ बजे जारी अंतिम मतदान प्रतिशत में भी निम्बाहेड़ा ने ही बाजी मारी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो