घर में घुसे चोरों को आखिर क्यों भागना पड़ा
चित्तौड़गढ़Published: Jun 12, 2019 11:04:35 pm
भीलवाड़ा मार्ग स्थित सुख-शांति नगर में मंगलवार को आधी रात बाद रसोई की खिड़की की ग्रिल तोड़कर मकान में घुसे चोर गृहस्वामी की जाग होने से भाग छूटे।
घर में घुसे चोरों को आखिर क्यों भागना पड़ा
-सुख-शांति नगर मे चोरी का प्रयास
चित्तौडग़ढ़
भीलवाड़ा मार्ग स्थित सुख-शांति नगर में मंगलवार को आधी रात बाद रसोई की खिड़की की ग्रिल तोड़कर मकान में घुसे चोर गृहस्वामी की जाग होने से भाग छूटे।
सुख शांति नगर निवासी हरीश मेनारिया के मकान में मंगलवार को आधी रात बाद करीब १.४० बजे चोर रसोई की खिड़की की ग्रिल तोड़ कर अंदर घुस गए, लेकिन रसोई का दरवाजा बाहर से बंद किया हुआ होने से वह मकान में प्रवेश नहीं कर पाए। चोरों ने मकान के पड़ोस में लगे सीसी टीवी कैमरे को मोड़ कर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इस दौरान खटपट की आवाज सुनकर गृहस्वामी की जाग हो गई। परिवार के अन्य सदस्य भी उठ गए। तभी चोर पकड़े जाने के भय से भाग छूटे। सूचना मिलने पर बुधवार को सुबह कोतवाली से सहायक उप निरीक्षक छोटूसिंह मौके पर पहुंचे और वारदात के बारे में जानकारी ली। इस संबंध में कोतवाली में रिपोर्ट दी गई है।