scriptसीएमओ व यूडीएच से नहीं मिला आमंत्रण फिर भी क्यो आए पूर्व मंत्री राजवी | why ex minister rajwi come in nimbheara when not invited cmo or udh | Patrika News

सीएमओ व यूडीएच से नहीं मिला आमंत्रण फिर भी क्यो आए पूर्व मंत्री राजवी

locationचित्तौड़गढ़Published: Apr 17, 2018 02:02:28 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

पूर्व मंत्री नरपतसिंह राजवी निम्बाहेडा में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की आदमकद प्रतिमा अनावरण समारोह में शामिल होने आए।

chittorgarh

चित्तौडग़ढ़ में पूर्व मंत्री नरपतसिंह राजवी कार्यकर्ताओ के साथ।


निम्बाहेड़ा में पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत की प्रतिमा का अनावरण
चित्तौडग़ढ़. पूर्व मंत्री एवं विधायक नरपतसिंह राजवी के अनुसार सोमवार को निम्बाहेड़ा में शेखावत सर्किल पर नगरपालिका की ओर से लगाई गई पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की आदमकद प्रतिमा अनावरण समारोह में वे बिना आमंत्रण केवल अपनी श्रद्धा व आस्था अर्पित करने के लिए शामिल हो रहे है। राजवी ने सोमवार दोपहर यहां सर्किट हाउस में पत्रिका से बातचीत में कहा कि भाजपा के आधारस्तम्भ व निम्बाहेड़ा से दो बार विधायक रहे शेखावत की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के लिए उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय या नगरीय विकास मंत्री से कोई आमंत्रण नहीं मिला फिर भी कार्यक्रम की जानकारी मिलने से वे इसमें शामिल होने आए है। पूर्व उपराष्ट्रपति शेखावत के निकट परिजन राजवी ने कहा कि शेखावत के बारे में जहां भी ऐसे कार्यक्रम होते है वे उसमें जाते है। पार्टी का लंबे समय तक प्रदेश महामंत्री रहने से शेखावत को श्रद्धासुमन एवं आस्था अर्पित करने के लिए आ गए है।
……..
सामूहिक सहमति से निर्णय होते तो इतनी आवाजे नहीं उठती
पूर्व मंत्री राजवी ने विधानसभा चुनाव से कुछ माह पहले भाजपा में एक वर्ग द्वारा सत्ता व संगठन में बदलाव सम्बन्धी मांग उठाने के बारे में सीधी टिप्पणी से बचते हुए यही कहा कि कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना होगा एवं सबको साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि पहले जनसंघ एवं अब भाजपा के मूलमंत्र सामूहिक सहमति से निर्णय की नीति पर प्रदेश में चला जा रहा होता तो इतनी आवाजे नहीं उठती। उन्होंने असंतुष्ट वर्ग द्वारा अलग पार्टी बनाने की चेतावनी से असहमति जाहिर की।
………………..
चित्तौड़ से टिकट देने के बारे में मानेंगे पार्टी का आदेश
दो बार चित्तौडग़ढ़ से विधायक रह चुके राजवी ने आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से यहां से चुनाव लडऩे सम्बन्धी सवाल पर कहा कि वे १७-१८ वर्ष तक यहां सेवा कर चुके एवं बाद में आयु बढऩे पर जयपुर में रहकर ही सेवा करने लगे। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव कहा से लडऩा इस बारे में पार्टी का आदेश ही चलेगा। चित्तौडग़ढ़ के लिए जो भी सहयोग हो सकता होगा उसके लिए वे हमेशा तैयार रहेंगे।
……….
तकनीकी शिक्षा व औद्योगिकरण की जरूरत
राजवी ने प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी के बारे में कहा कि इसके लिए तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ औद्योगिकीकरण विस्तार की भी जरूरत है। उद्योगों के लिए राज्य में बेहतर माहौल बनाने की जरूरत है।
…………..
राजवी से मिलने पहुंचे कार्यकर्ता
राजवी के दोपहर में सर्किट हाउस पहुंचने के बाद ही उनसे मिलने भाजपा के कई कार्यकर्ता पहुंचे। भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री भंवरसिंह राठौड़, बालूराम न्याति, प्रहलाद टेलर, छोटूसिंह सहित कई कार्यकर्ता राजवी से मिले और विभिन्न मुद्दों पर बात की। राजवी पूर्व पालिकाध्यक्ष महेश ईनाणी से भी मिले।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो