scriptबारिश में भी क्यों कम नहीं गणपति आराधना का उत्साह | Why the enthusiasm of Ganpati worship is not reduced even in the rain | Patrika News
चित्तौड़गढ़

बारिश में भी क्यों कम नहीं गणपति आराधना का उत्साह

मानसूनी बारिश का निरन्तर जारी दौर भी गणपति महोत्सव का उत्साह कम नहीं कर पा रहा है। गणपति आराधना के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर रात में गरबा-डांडिया सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे है। रात में बूंदाबांदी के बीच भी युवा डांडिया खनका रहे है।

चित्तौड़गढ़Sep 07, 2019 / 11:26 pm

Nilesh Kumar Kathed

बारिश में भी क्यों कम नहीं गणपति आराधना का उत्साह

बारिश में भी क्यों कम नहीं गणपति आराधना का उत्साह



चित्तौैडग़ढ़. मानसूनी बारिश का निरन्तर जारी दौर भी गणपति महोत्सव का उत्साह कम नहीं कर पा रहा है। गणपति आराधना के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर रात में गरबा-डांडिया सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे है। रात में बूंदाबांदी के बीच भी युवा डांडिया खनका रहे है। गणपति पांडालो में पूजा के साथ नृत्य प्रतियोगिताएं व विभिन्न आयोजन हो रहे है। शिवालिक विहार विकास समिति द्वारा आयोजित गणपति महोत्सव के तहत शानिवार को भजन संध्या एक शाम खाटू वाले के नाम का आयोजन किया गया। महेश नगर मित्र मंडल की ओर से महेश नगर में गणपति महोत्सव के तहत शनिवार को पुरूषों की चेयर रेस व कपल गेम्स का आयोजन हुआ। रविवार को महिलाओं व बालिकाओं के लिए गेम्स होंगे। शहर में जिंक नगर में महाराष्ट्र मंडल की ओर से श्रीगणेश उत्सव के तहत विभिन्न आयोजन हो रहे है। शहर में प्रतापनगर, कुंभानगर, शास्त्रीनगर, नगरपालिका कॉलोनी, गांधीनगर, मधुवन, सेंती, चंदेरिया, पावट चौक आदि क्षेत्रों में गणपति महोत्सव के आयोजन हो रहे है। इधर, गणपति प्रतिमाओं के विसर्जन का समय अनंत चतुर्दशी पर्व नजदीक आने के साथ ही प्रशासन व पुलिसतंत्र सक्रिय हो गया है। बारिश के मौसम में प्रतिमा विसर्जन करने के लिए विशेष तैयारियां की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो