scriptकार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान होना चाहिए | Workers should have full respect | Patrika News
चित्तौड़गढ़

कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान होना चाहिए

चित्तौडग़ढ़ . भाजपा की जिला संगठन संरचनात्मक समीक्षा बैठक शनिवार जिला भाजपा कार्यालय में हुई । बैठक में संगठन की मजबूती, पन्ना प्रमुख की नियुक्ति फोटोयुक्त बूथ समिति एवं बूथ सशक्तिकरण, हर घर तिरंगा महाअभियान की सफलता को लेकर प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने मार्गदर्शन दिया ।

चित्तौड़गढ़Aug 06, 2022 / 11:29 pm

Avinash Chaturvedi

Workers should have full respect

Workers should have full respect

चित्तौडग़ढ़ . भाजपा की जिला संगठन संरचनात्मक समीक्षा बैठक शनिवार जिला भाजपा कार्यालय में हुई । बैठक में संगठन की मजबूती, पन्ना प्रमुख की नियुक्ति फोटोयुक्त बूथ समिति एवं बूथ सशक्तिकरण, हर घर तिरंगा महाअभियान की सफलता को लेकर प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा ने मार्गदर्शन दिया ।
प्रदेश महामंत्री शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं से मिलना सौभाग्य की बात है भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लगातार पार्टी के काम में लगे रहते हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को वर्तमान परिपेक्ष में पार्टी की रीति निती की जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी का कार्य भी बदला है स्वरूप भी बदला है और स्थितियां भी बदल गई है। उन्होंने भाजपा को स्थायी और चिरंजीवी पार्टी बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे जागरुक रह कर पार्टी के कार्यक्रमों को अपनी पूरी सामथ्र्य और शक्ति के साथ संपन्न करें । उन्होंने कहा कि पार्टी के पदाधिकारियों को कार्य के दायित्व की जानकारी होना बहुत आवश्यक है और प्रत्येक कार्यकर्ता को स्वप्रेरणा से कार्य करना चाहिए। उन्होंने प्रवास कार्यक्रम पर विशेष फोकस करते हुए कहा कि जब कार्यकर्ता या पदाधिकारी क्षेत्र में प्रवास करता है तो उससे पार्टी के प्रति जागरूकता बढ़ती है । वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान होना चाहिए।
शर्मा ने कहा कि पार्टी का काम राष्ट्र का काम है और भारतीय जनता पार्टी अपनी कार्यपद्धती, विचार संस्कृति को लेकर राष्ट्रभक्ति के मार्ग पर चल रही है। इस राष्ट्र के लिए जिन्होंने बलिदान दिया है वह अविस्मरणीय है । उन बलिदानियों के समर्पण का पूरा मान रखते हुए हमें सशक्त भाजपा का उद्देश्य पूरा करना होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा का स्वागत किया। उन्होंने जिला भाजपा संगठन के 34 मंडलों में संगठन संरचना की विस्तृत जानकारी देते हुए जिले में संगठनात्मक कार्यक्रमों और गतिविधियों से अवगत कराया और बताया कि प्रदेश संगठन द्वारा जिले में संगठन संरचना के जो कार्य दिए गए है उनको लक्ष्य के अनुरूप समय पर पूर्ण करने का पूरा प्रयास रहा है । संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने किया।
पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी एजिलाध्यक्ष गौतम दक, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, अर्जुनलाल जीनगर, ललित ओस्तवाल, पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक चंडालिया,उपजिला प्रमुख भूपेंद्र सिंह बडोली, जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल अहीर, करनल सिंह राठौड़, रघु शर्मा, सुशीला जीनगर, ममता शारदा, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीणा दशोरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश गाडरी, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटू सुथार, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश आमेरिया, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गब्बर सिंह अहीर, अल्प संख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष एम डी शेख सम्मिलित हुए। बैठक में कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी 13.15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान के लिए हर कार्यकर्ता के घर तिरंगा लगाया जावे । बैठक मे फोटो युक्त बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुख की नियुक्ति को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए । प्रदेश महामंत्री शर्मा ने मोर्चों प्रकोष्ठो तथा विभागों की बूथ स्तर तक संरचना की जानकारी ली। बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से वार्तालाप किया गया और उनसे महत्वपूर्ण सुझाव भी आमंत्रित किए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो