योगी अध्यक्ष, ओझा सचिव बने
चित्तौडग़ढ़. जिला अभिभाषक संस्थान चित्तौडग़ढ़ के अध्यक्ष के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में सुरेन्द्र नाथ योगी को अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वन्दी शैलेन्द्र सिंह राव का आठ मतो ंसे पराजित किया है। योगी को १९८ मत मिले जब कि राव को १९० मत मिले।
चित्तौड़गढ़
Updated: January 21, 2022 11:08:05 pm
जिला अभिभाषक संस्थान के चुनाव
चित्तौडग़ढ़. जिला अभिभाषक संस्थान चित्तौडग़ढ़ के अध्यक्ष के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में सुरेन्द्र नाथ योगी को अध्यक्ष चुना गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वन्दी शैलेन्द्र सिंह राव का आठ मतो ंसे पराजित किया है। योगी को १९८ मत मिले जब कि राव को १९० मत मिले। वहीं रमेश चन्द्र पालीवाल को कुल १२ मत मिले। इसी तरह उपाध्यक्ष के लिए चन्द्रशेखर जोशी को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने रेखा कुमावत को ३७ मतों से पराजित किया। जोशी को २१६ एवं रेखा को १७९ मत मिले। वहीं सचिव पद पर पुष्पेन्द्र ओझा विजयी हुए। उन्होंने रतन लाल जाट को ३९ मतों से पराजित किया। ओझा को २१७ एवं जाट को १७८ मत मिले। वहीं सहसचिव पद के लिए हुए चुनाव में कर्मराज प्रजापत विजयी घोषित किए। कर्मराज ने राधेश्याम अहिर को ४४ मतों से पराजित किया। कर्मराज को २२१ एवं अहिर को १७७ मत मिले। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुबारक हुसैन ने बताया कि वर्ष 2022 की जिला अभिभाषक संस्थान की कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर गुरूवार को सुबह 9 से अपराह्न 3 बजे तक मतदान नवीन न्यायालय परिसर में हुआ। सहायक निर्वचन अधिकारी एसपी सिंह राठौड़ ने बताया कि बुधवार को पोस्टल बैलेट से कुल 39 मत पड़े।
कोषाध्यक्ष पद पर निलेश भटनागर व पुस्तकालय प्रभारी के पद पर राजेन्द्रसिंह चौहान पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। परिणाम घोषित होने के बाद में योगी के समर्थकों ने आतिशबाजी की। इस दौरान समर्थकों ने योगी एवं अन्य पदाधिकारियों का जुलूस भी निकाला। जो मुख्य मार्ग से होकर कलक्ट्रेट पर पहुंचा। जिला कलक्ट्रेट पर आतिशबाजी भी की।

योगी अध्यक्ष, ओझा सचिव बने
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
