scriptयुवा मोर्चा को निभानी होगी सरकार की उपलब्धियां बताने की जिम्मेदारी | youth worker responsblity to giving benifit govt work in public | Patrika News

युवा मोर्चा को निभानी होगी सरकार की उपलब्धियां बताने की जिम्मेदारी

locationचित्तौड़गढ़Published: Aug 29, 2018 10:10:12 pm

Submitted by:

Nilesh Kumar Kathed

युवा कार्यकर्र्ता किसी भी संगठन का आधार होते है। युवाओं को संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

chittorgarh

युवा मोर्चा को निभानी होगी सरकार की उपलब्धियां बताने की जिम्मेदारी



चित्तौडग़ढ़. युवा कार्यकर्र्ता किसी भी संगठन का आधार होते है। युवाओं को संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी निभानी होगी। विधानसभा चुनाव से पहले युवाओं पर जिम्मेदारी है कि वे सरकार की उपलब्धियां लोगों के बीच पहुंचाए। ये विचार मंगलवार को चित्तौड़ विधानसभा क्षेत्र के भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में उभरकर आए। चुनाव से पहले प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में भाजपा अग्रिम संगठनों के सम्मेलन, बूथ व लाभान्वित सम्मेलनों के आयोजनों के तहत ये कार्यक्रम हुआ। सम्मेलन में सांसद सीपी जोशी ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भाजपा संगठन की रीढ़ है एवं युवाओं को सरकार की उपलब्धियों के बारे में प्रतिपक्ष द्वारा किए जा रहे नकारात्मक प्रचार का जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार के जनहितेषी कामों से घबराकर विपक्ष दुष्प्रचार में लगा हुआ है जिसका जवाब पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को देना है। विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने कहा कि युवा कार्यकर्ताओं पर ये जिम्मेदारी है कि विधानसभा क्षेत्र में पांच वर्षो में विकास के जो काम हुए उसे जन-जन तक पहुंचाए। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं रखी गई है। विधानसभा संयोजक रणजीतसिंह भाटी ने मोर्चा व बूथ सम्मेलनों के बारे में जानकारी दी। सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा कि पार्टी ने हमेशा ही युवा कार्यकर्ताओं को महत्व दिया है एवं आने वाले समय में भी उनको संगठन में काम करने का पूरा अवसर दिया जाएगा। सम्मेलन में सभापति सुशील शर्मा, प्रधान प्रवीणसिंह राठौड़, भाजपा नगर अध्यक्ष नरेन्द्र पोखरना, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह रूद, युवा मोर्चा जिला प्रभारी श्रवणसिंह राव, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, सांसद प्रवक्ता रघु शर्मा सहित कई पदाधिकारी व विधानभा क्षेत्र में शामिल सभी छह मंडलों के कार्यकर्ता मौजूद थे। भाटी ने बताया कि इसी तरह के सम्मेलन बूथ स्तर पर भी किए जाएंगे ताकि युवा कार्यकर्ता सक्रिय होकर जनहित के कामों को लोगों के मध्य पहुंचा सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो