scriptचूरू की जेल में 123 कैदी अधिक | 123 more prisoners in Churu jail | Patrika News

चूरू की जेल में 123 कैदी अधिक

locationचुरूPublished: Aug 05, 2021 09:55:48 am

Submitted by:

Madhusudan Sharma

जिला जेल में क्षमता से अधिक 123 बंदी हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो जाते हैं। वहीं, जेलों में क्षमता से अधिक बंदियों के रखने के कारण व्यवस्था बनाए रखना स्थानीय जेल प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं है।

चूरू की जेल में 123 कैदी अधिक

चूरू की जेल में 123 कैदी अधिक

चूरू. जिला जेल में क्षमता से अधिक 123 बंदी हैं। ऐसे में सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो जाते हैं। वहीं, जेलों में क्षमता से अधिक बंदियों के रखने के कारण व्यवस्था बनाए रखना स्थानीय जेल प्रशासन के लिए चुनौती से कम नहीं है। जिला कारागार में 163 बंदियों को रखने की क्षमता राज्य सरकार की ओर से निर्धारित है। इन दिनों बंदियों की संख्या 286 तक पहुंच चुकी है, जो क्षमता से ज्यादा है। ऐसी स्थिति में व्यवस्था बनाए रखने में जेल प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ रही है। सूत्रों की माने तो जब से जेल का निर्माण हुआ है, उसके बाद से कोई खास विस्तार का कार्य नहीं हुआ है, जबकि आए दिन बंदियों की सं या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। एक बैरक में क्षमता से अधिक बंदियों को रखा जा रहा है। तीसरी लहर को देखते हुए जेल में भी कोरोना का डर बरकरार है। जेल में पहले भी कैदियों को कोरोना संक्रमण हो चुका है। हालांकि जेल में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना की जा रही है। कोई भी बंदी को जेल में लाने से पूर्व कोरोना की जांच करवाई जा रही है। नेगेटिव प्राप्त रिपोर्ट के बाद ही उसे जेल के अंदर लिया जा रहा है। अधिकारियों द्वारा इस बात का खास ध्यान रखा जा रहा है। एक लापरवाही से भी कोरोना का खतरा बढ़ सकता है।
राजगढ़ उपकारागार के 80 बंदी
जेल प्रशासन की माने तो राजगढ़ उपकारागार का निर्माण चल रहा है, ऐसे में उपकारागार के करीब 80 बंदियों को भी फिलहाल जिला जेल में शि ट किया गया है। ऐसे में जिला जेल में दबाव कुछ बढ़ गया है।
नजर रखना होता है मुश्किल
अधिकारियों का कहना है, क्षमता से अधिक बंदी होने के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बंदियों की सं या अधिक होने से उन पर नजर रखना मुश्किल हो जाता है। कई बार अवांछित वस्तु भी प्राप्त हो जाती हैं। बंदी भी इस बात का फायदा उठाकर कई बार छुप-छुप कर वस्तुएं रखते हैं। बंदियों की बढ़ती सं या को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से कुछ माह पूर्व जिला जेल से कुछ बंदियों को बीकानेर स्थानांतरित किया जा चुका है। इसके बावजूद अभी क्षमता से अधिक बंदी जेल में बंद है। जिला जेल में स्टाफ की कमी होने के कारण भी परेशानी उठानी पड़ती है। कुछ माह पूर्व वर्चस्व को लेकर बंदियों के भिडऩे का मामला सामने आ चुका है।

ये है जेल की स्थिति
जिला जेल क्षमता- 163
कुल बंदी- 286
उपकारागार रतनगढ़
कुल क्षमता- 30
बंदी- 66
उपकारागार राजगढ़
कुल क्षमता- 65
बंदी- 80
(राजगढ़ उपकारागार का निर्माण कार्य चलने के कारण उपकारागार के कुल 80 बंदियों को फिलहाल जिला जेल में शि ट किया हुआ है)
&जिला जेल की क्षमता 163 बंदियों को रखने की है, फिलहाल 286 बंदी हैं। जेल प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर रखी है। नियमित तौर पर बैरिकों की जांच की जाती है।
कैलाश सिंह, उप पुलिस अधीक्षक जिला जेल चूरू।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो