चुरू

शादी की खुशियों में कोहराम! आपसी रंजिश को लेकर लाठी-भांटा जंग, 8 महिलाओं सहित 14 घायल

दो भाइयों के परिवार में लाठी-भाटा जंग हो गई…

चुरूMay 18, 2019 / 12:34 am

dinesh

चूरू/सरदारशहर।
चूरू में सरदार शहर के घड़सीसर गांव में शुक्रवार शाम आपसी रंजिश को लेकर दो भाइयों के परिवार में लाठी-भाटा जंग हो गई। जिसके कारण आठ महिलाओं सहित 14 लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाओं को बीकानेर रैफर किया गया है।
बारात में चलने के लिए देने गए थे निमंत्रण
सूत्रों के अनुसार घड़सीसर निवासी नानूराम आचार्य के घर में शादी थी। बारात में चलने के लिए अपने भाई केशराराम को निमंत्रण देने गया। इस दौरान किसी बाद को लेकर दोनों में आपस में झगड़ा हो गया। झगड़ा होने पर दोनों परिवार के सदस्य आपस में उलझ गए और लाठी-भाटा जंग हो छिड़ गई। जिसके कारण केशराराम के परिवार के सदस्य रामप्यारी, द्रोपती, रामदयाल, माना, पूनम, कविता घायल हो गए। वहीं दूसरे परिवार के सदस्य नानूराम, सुखाराम, विनोद, राजू, ममता, सरोज, महेन्द्र व मुखराम घायल हो गए। घायलों को कस्बे के राजकीय अस्तपाल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया। वहीं रामप्यारी व द्रोपती को गंभीर रूप से घायल होने के कारण बीकानेर रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस ने राजकीय अस्पताल पहुंचकर दोनों परिवारों से पर्चा बयान लिए। समाचार लिखे जाने तक मामला दर्ज नहीं हुआ।
वहीं झालावाडके बकानी में शादी की खुशियों को नजर लग गई और खुशियां मातम में बदल गई। कोटा भोपाल मेगा हाइवे 89 पर बरखेड़ा खुर्द गांव में शादी समारोह के दौरान बिंदौरी में शामिल लोगों को वेन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बालक की मौके पर ही मौत हो गई और एक अन्य बालक गम्भीर घायल हो गया। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.