जिले में एक जनवरी से शुरू किए गए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में तीन माह के दौरान मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर 161 नमूने लिए गए।
चुरू
Published: April 03, 2022 09:31:30 am
मधुसूदन शर्मा
चूरू. जिले में एक जनवरी से शुरू किए गए शुद्ध के लिए युद्ध अभियान में तीन माह के दौरान मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर 161 नमूने लिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त सुनील शर्मा के निर्देशन में चलाए गए अभियान में खाद्य सुरक्षा टीमों ने लगातार कार्रवाई व निरीक्षण कर आमजन को खाद्य पदार्थों में मिलावटी के प्रति जागरूक भी किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी फूल ङ्क्षसह बाजिया ने बताया कि जनवरी से मार्च 2022 तक चलाए गए अभियान में 161 नमूने लिए गए हैं। इसके अलावा 147 प्रतिष्ठान पर निरीक्षण किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बाजिया ने बताया कि जिले में अभियान के दौरान अवधिपार 94 किलो 900 ग्राम खाद्य सामग्री मौके पर नष्ट करवाई। उन्होंने बताया कि जिले में 25 किलो जलेबी, 20 किलो बासमती चावल, 20 किलो पेठा, 20 किलो मिल्क केक व 9 किलो 900 किलो टोमेटो सांस नष्ट करवाया गया। बड़ी कार्रवाई के तहत 596 किलोग्राम मूंग दाल पर उत्पादन तिथि व अवधि पार का उल्लेख नहीं होने पर सीज किया गया। इस अभियान के दौरान 161 नमूनों में से अब तक 101 नमूनों की प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिसमें 20 नमूने सब स्टेण्र्ड पाए गए। इसके अलावा दो नमूने मिस ब्रांड तथा 3 अनसेफ पाए गए हैं। 60 नमूनों की जांच रिपोर्ट जयपुर प्रयोगशाला से प्राप्त नहीं हुई है।
दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज
बीदासर. कस्बे के वार्ड 24 की विवाहिता ने ससुराल पक्ष के लोगो के खिलाफ दहेज के खातिर मारपीट कर घर से निकालने का मामला पुलिस थाना मे दर्ज करवाया है। थानाधिकारी महेन्द्र कुमार चावला ने बताया कि गंगामाई माता मंदिर की सरीता ने मामला दर्ज करवाया कि मेरी शादी आज से 15 वर्ष पूर्व उदयरामसर पुलिस थाना गंगाशहर निवासी राधेश्याम के साथ हुई थी। पहली ससुराल गई तो मेरी सास छोटु देवी, ससुर मांगीलाल, पति राधेश्याम, देवर बाबूलाल ने कम दहेज लाने का ताना दिया। 20 फरवरी 2022 को मेरे साथ बुरी तरह से मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। एवं मेरे पुत्र जितेश को भी मेरी बिना सहमती के रख लिया। मैं जैसे तेसे करके मेरे पीहर आई व मेरे माता पिता को यह बात बताई। तब मेरे माता पिता व भाईयों ने ससुराल पक्ष के लोगो को समझाया मगर यह लोग अपनी दहेज की मांग पर अड़े रहे।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें