चुरू

आईआईटी के बाद हासिल किया 26.57 लाख का पैकेज

कहते हैं कि यदि किसी के मन में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। चाहे वह क्षेत्र कोई भी हो। ऐसा ही कर दिखाया है तारानगर तहसील की लांबा की ढाणी व हाल चूरू निवासी करण लांबा ने।

चुरूJun 13, 2021 / 09:04 am

Madhusudan Sharma

आईआईटी के बाद हासिल किया 26.57 लाख का पैकेज

चूरू. कहते हैं कि यदि किसी के मन में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। चाहे वह क्षेत्र कोई भी हो। ऐसा ही कर दिखाया है तारानगर तहसील की लांबा की ढाणी व हाल चूरू निवासी करण लांबा ने। करण का बचपन ग्रामीण क्षेत्र में बीता। उसके मन में बचपन से ही कुछ करने की तमन्ना थी। जैसे-जैसे बड़ा होता गया। उसके लिए लगातार मेहनत करता चला गया। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने चूरू में ही की। इसके बाद कोचिंग करने के लिए कोटा चला गया। वहां मेहनत की और देश की नामी संस्थान आईआईटी रूड़की में उसका चयन हो गया। यहां उसने कम्प्यूटर साइंस में अध्ययन किया। वर्ष 2021 में उसने बेहतर अंकों के साथ आईआईटी उत्तीर्ण की। आपको बता दें कि करण लांबा के पिता मनोज लांबा चूरू पुलिस में बतौर कांस्टेबल सेवाएं दे रहे हैं। करण ने बताया कि लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत की जरूरत है। यदि सच्चे मन से की जाए सफलता अर्जित की जा सकती है। होनहार युवा ने बताया कि इसी की बदौलत आज देश की नामी कंपनी फ्लीप कार्ट ने उसे 26 लाख 57 हजार 695 का सालाना पैकेज दिया है। वह 14 जून को नौकरी ज्वाइन करेगा। कंपनी ने उन्हे नियुक्ति पत्र भी भेज दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर पुलिस स्टाफ व परिजनों ने खुशी मनाई। परिजनों ने बताया कि अथक मेहनत के बल पर करण ने ये मुकाम हासिल किया है।
कोरोनाकाल में इतना बड़ा पैकेज
कोरोना संक्रमण के दौर में हजारों लोगों की नौकरी दाव पर लग चुकी है। लेकिन करण लांबा ने अपनी काबिलियत से साबित कर दिया कि परिस्थितियां कैसी भी हो हुनरमंद को कोई नहीं छोड़ता है। ऐसा भी उनके साथ हुआ है।
बचपन से था होनहार
करण बचपन से ही होनहार रहा है। उसकी तकनीकी में खासी रूची रही है। इस कारण उसने आगे चलकर कम्प्यूटर साइंस ली। आज उसकी बदौलत ही उसे इतना बड़ा पैकेज मिल पाया है। संकट के इस दौर में करण की ये उपलब्धि दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा से कम नहीं है।

Home / Churu / आईआईटी के बाद हासिल किया 26.57 लाख का पैकेज

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.