scriptबेटियों के लिए गर्व, 5907 बेटियों को गार्गी, 24 को मिला पद्माक्षी पुरस्कार | 5907 Gargi and 24 Padmakshi awards distribute in churu | Patrika News

बेटियों के लिए गर्व, 5907 बेटियों को गार्गी, 24 को मिला पद्माक्षी पुरस्कार

locationचुरूPublished: Jan 22, 2018 11:10:13 pm

Submitted by:

Rakesh gotam

जिले के स्कूलों में बसंत पंचमी के उपलक्ष में सोमवार को हुए गार्गी पुरस्कार वितरण समारोहों में मेधावी बेटियों को गार्गी व पद्माक्षी पुरस्कार से नवाजा

Churu news,gargi award,gargi award ceremony on 24,churu patrika news
चूरू.

जिले के स्कूलों में बसंत पंचमी के उपलक्ष में सोमवार को हुए गार्गी पुरस्कार वितरण समारोहों में मेधावी बेटियों को गार्गी व पद्माक्षी पुरस्कार से नवाजा गया। जिले में पांच हजार 107 बेटियों को गार्गी व 2२ को पद्माक्षी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिला मुख्यालय पर राजकीय बागला बालिका उमावि में हुए समारोह में मुख्य अतिथि एडीईओ जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सांवरमल गहनोलिया ने छात्राओं से लक्ष्य तय कर उसकी प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।
अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला ने शिक्षा का महत्व बताया। विशिष्ट अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष धनराज सैनी, आदर्श विद्या मंदिर की प्रधानाचार्या माया शर्मा व अध्यापिका राजकौर राहड़ ने भी विचार व्यक्त किए। दीप प्रज्वलन कर अतिथियों ने छात्राओं को गार्गी व पद्माक्षी पुरस्कार से सम्मानित किया। छात्रा छाया व सोनू ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य विजयलक्ष्मी शेखावत ने आभार जताया। संचालन रोहिताश मीणा, रामस्वरूप सांवरिया ने किया।
छात्राओं को मिले चेक व प्रमाण पत्र


सुजानगढ़. राजकीय कनोई बालिका उमावि में सोमवार को छात्राओं को गार्गी पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक खेमाराम मेघवाल ने छात्राओं को चेक व प्रमाण पत्र वितरित किए। अध्यक्षता प्रधानाचार्या सरोज पूनियां वीर ने की। मुख्य अतिथि मेघवाल ने कहा कि राज्य व केंद्र सरकर महिलाओं व छात्राओं के उत्थान के लिए अनेक योजनाऐं चला रखी है। विशिष्ट अतिथि भंवरलाल, शम्सुद्दीन स्नेही, नागेशकुमार कौशिक, सरपंच महेंद्र ढुकिया व पद्मा चौधरी थे। एसडीएम दीनदयाल बाकोलिया ने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। लक्ष्मण खत्री, रामचंद्र मेघवाल व कुलदीप ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम प्रभारी अम्बिका सोनी, कमलेश चौधरी ने गार्गी पुरस्कार की पात्रता व पृष्ठभूमि बताई। जीली गांव की प्रधानाध्यापिका कमला शर्मा ने विचार व्यक्त किए। नोडल अधिकारी लादुराम झूरिया, पुरूषोत्तम चौहान मौजूद थे। छात्रा कनिष्का प्रजापत, मिठू रेगर, जसोदा जांगिड़ ने राजस्थानी गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। सीमा गुर्जर, दिव्या मोदी, संजना अग्रवाल को जिला स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए गए। संचालन स्नेहप्रभा शर्मा ने किया।
शाहीन को मिला पद्माक्षी अवार्ड


सरदारशहर. राजकीय टांटिया बालिका उमावि में तहसील स्तरीय गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि सांसद राहुल कस्वां ने छात्राओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया। विद्यालय की छात्रा शाहीन बानो को पद्माक्षी अवार्ड से नवाजा। सांसद ने विद्यालय में छात्राओं के लिए शौचालय बनाने की घोषणा की। इस मौके पर उपनिदेशक महेंद्र चौधरी, पालिका अध्यक्ष सुषमा पींचा, उपाध्यक्ष मुरलीधर सैनी, राजेंद्र सोनी, एडीपीसी गोविन्दसिंह राठौड़ ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने पर बल दिया। प्रधानाचार्या गीता भाटिया ने आभार जताया। हरिप्रसाद शर्मा, हरचंद मीणा, ताराचंद शर्मा, गजानंद भोजक, व विक्रम चाहर आदि ने अतिथियों का सम्मान किया। संचालन रेणु चौधरी ने किया।
1170 छात्रा पुरस्कृत


सादुलपुर. राजकीय मोहता बालिका उमावि में सोमवार को ब्लॉक स्तरीय गार्गी पुरस्कार एवं पद्माक्षी पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इस अवसर पर ब्लॉक की ११७० बालिकाओं को गार्गी एवं चार छात्राओं को पद्माक्षी पुरस्कार प्रदान किया गया। देकर सांसद राहुल कस्वा ने सम्मानित किया। मुख्य अतिथि सांसद राहुल कस्वा थे। अध्यक्षता राजेश बैरासरिया ने की। इस मौके पर डीईओ माध्यमिक पितराम काला, पार्षद पवन सैनी, प्रतापसिंह कस्वा, नोडल प्रधानाचार्य जयवीर नेहरा, रामसिंह प्रजापत, कमल बोथरा, नंदलाल वर्मा, रमेश अत्री, ऊषाकिरण आदि ने विचार व्यक्त किए। संस्था प्रधान डा.सुमन जाखड़ ने आभार जताया।
तारानगर. शांति देवी कंदोई राउमावि में पदमाक्षी व गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विधायक जयनारायण पूनिया, पालिकाध्यक्ष सरला जांगिड़, द्वारकाप्रसाद चाचाण, भंवरलाल दादरवाल, वीरबहादुर राठौड़ व प्रधानाचार्य भगवती वर्मा ने तहसील की १० छात्राओं को पदमाक्षी व ८७० छात्राओं को गार्गी पुरस्कार दिया गया। विशिष्ट अतिथि जिला प्रकोष्ठ अधिकारी सांवरमल गहनोलिया, पार्षद ममता सोनी, देवीदत्त वर्मा, भीखमचंद सोनी, भंवरलाल पूनिया, महेन्द्र सरावगी, रामचन्द्र सांखोलिया, मुकेश शर्मा थे। रतनगढ़. भगवान देवी बालिका राबाउमावि में 833 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार एवं बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
बीईईओ पुष्पलता मण्डार ने अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि विकास अधिकारी कांता जांगिड़ एवं विशिष्ट अतिथि मो. अनवर कुरैशी व वैद्य लक्ष्मीनारायण शर्मा थे। इस अवसर पर गुड शैफर्ड स्कूल की छात्रा मेघना बरवड़ को ४० हजार रुपए देकर सम्मानित किया गया। यह राशि बालिका के बैैंक खाते में जमा होगी। संस्था प्रधान मधुबाला शर्मा ने विचार व्यक्त किए संचालन नीतू वर्मा व सज्जन सांकृत्य ने किया।
बेटियों को किया सम्मानित

बीदासर. राजकीय धापू देवी चौरडिय़ा बालिका उमावि में सोमवार को गार्गी पुरस्कार का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि प्रधान सन्तोष मेघवाल थी। विशिष्ट अतिथि पालिका उपाध्यक्ष जवाहरसिंह राठौड़, प्रधानाचार्य सुरजाराम डाबरिया थे। अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष संचियालाल बैद ने की। अतिथियों ने बीदासर तहसील की 10वीं बोर्ड की 208 बालिकाओं को तीन-तीन हजार रुपए के चैक तथा 12वीं बोर्ड की 209 बालिकाओं को पांच-पांच हजार रुपए के चैक वितरित किए गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो