scriptजनसमस्याएं हल करने में प्रशासन नाकाम | Administration failed to solve public problems | Patrika News

जनसमस्याएं हल करने में प्रशासन नाकाम

locationचुरूPublished: Jul 28, 2020 03:22:04 pm

Submitted by:

Madhusudan Sharma

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया के नेतृत्व में पानी, बिजली व टिड्डी दल आदि समस्या को लेकर गढ़ चैराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया।

जनसमस्याएं हल करने में प्रशासन नाकाम

जनसमस्याएं हल करने में प्रशासन नाकाम

चूरू. भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक चोटिया के नेतृत्व में पानी, बिजली व टिड्डी दल आदि समस्या को लेकर गढ़ चैराहे पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। चोटिया ने बताया कि समस्याओं को लेकर प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिया जा चुका है,लेकिन समस्याएं जस की तस है। प्रशासन की नींद नहीं टूट रही है। इन समस्याओं के चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलवा टिड्डी के चलते किसानों के बुरे हाल हो गए हैं। इनकी फसलें चौपट हो रही है, लेकिन टिड्डी दल की रोकथाम के लिए कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो विरोध प्रदर्शन तेज करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मण्डल अध्यक्ष दीनदयाल सैनी, आइटी सहसंयोजक सुरेश मिश्रा, श्रीराम पीपलवा, कपिल चंदेल, पार्षद राकेश दाधीच, राजेश माटोलिया, विष्णु सोनी, चन्द्रप्रकाश शर्मा, मुकेश प्रजापत, चन्द्रप्रकाश खत्री, विमल जोशी, अजय डिडवानिया, सूर्य प्रकाश ढाका, जयवीर राठौड़, महेश गौड़ आदि सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो