scriptआनंदपाल एनकाउंटर की निष्पक्ष होनी चाहिए जांच, चूरू में बोले पूर्व सीएम अशोक गहलोत | Anandpal Encounter should be fair inquiry says ashok gehlot | Patrika News

आनंदपाल एनकाउंटर की निष्पक्ष होनी चाहिए जांच, चूरू में बोले पूर्व सीएम अशोक गहलोत

locationचुरूPublished: Jan 13, 2018 01:07:44 pm

Submitted by:

santosh

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आनंदपाल एनकाउंटर मामले में सीबीआई की जो जांच शुरू हुई वह निष्पक्ष होनी चाहिए।

Anandpal Encounter
चूरू। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आनंदपाल एनकाउंटर मामले में सीबीआई की जो जांच शुरू हुई वह निष्पक्ष होनी चाहिए। पीडि़तों को न्याय मिलना चाहिए। इसके अलावा पंचायत राज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ के कथन गहलोत की आंखों में मोतिया बिंद हो गया है जिसके कारण उन्हें विकास नहीं दिख रहा। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में जनता उन्हें खुद जवाब दे देगी।
इसके अलावा प्रदेश में हो रहे लोकसभा के उप चुनाव पर गहलोत ने कहा कि वे खुद पर्चा भरवाने गए थे। अच्छा माहौल है और उप चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है। गहलोत शुक्रवार को रतनगढ़ के गौरीसर गांव के शहीद राजेन्द्र नैण के घर जाते समय चूरू में अल्प समय के लिए रुके थे।
इस दौरान पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने उक्त बातें कही। उनके साथ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामेस्वर डूडी, पूर्व पीपीसी प्रदेशाध्यक्ष डा. चन्द्रभान, सुभाष महरिया व अश्कअली टाक साथ में थे।

गहलोत ने डा. जमील चौहान का माला पहनाकर सम्मान किया। इस दौरान राधेश्याम चोटिया, विकास मील, विकास बेनीवाल, रामनिवास, महेन्द्र सिहाग, आमिर खान , इकबाल खान, दिलीपसिंधी, प्रमेन्द्र सिहाग, सद्दाम आदि ने गहलोत सहित मौजूद नेताओं का स्वागत किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो