scriptविधानसभा चुनाव से पहले सालासर बालाजी की शरण में आए भाजपा नेता | bjp meeting news | Patrika News

विधानसभा चुनाव से पहले सालासर बालाजी की शरण में आए भाजपा नेता

locationचुरूPublished: Jan 06, 2018 09:43:52 pm

Submitted by:

Rakesh gotam

जिला कार्यसमिति की बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को दी एकजुटता की नसीहत

bjp meeting newsr

bjp meeting at salasar

सालासर

इस वर्ष के अंत तक राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिए कमर कस चुकी भाजपा ने शनिवार को जिला कार्यसमिति की बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुटता की नसीहत दी। सालासर स्थित चमेली देवी सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने जीत के लिए पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कांग्रेस मुक्त देश की कल्पना को साकार करने की रणनीति पर काम करने की बात कही। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राह पर अग्रसर है। उन्होंने देश का गौरव बढ़ाया है। भाजपा ने गुजरात व हिमाचल प्रदेश चुनाव जीते हैं। यहां भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। देश के 19 राज्यों मेें भाजपा की सरकार है। अब मेघालय, त्रिपुरा व कर्नाटक में भी सरकार बनाएंगे। राजस्थान में दुबारा पूर्ण बहुमत के साथ पार्टी सत्ता में आएगी।
कांग्रेस पर निशाना साधतेे हुए कहा कि कांग्रेस जातिवाद के नाम पर देश का विभाजन करना चाहती है। प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव में जीत के लिए बूथ स्तर पर पार्टीको मजबूत बनाने का आह्वान किया। इसके अलावा मंडल अध्यक्षों से बूथ की संख्या, मन की बात, बूथ समिति गठन आदि के बारे में जानकारी ली। पार्टी जिलाध्यक्ष डा. वासुदेव चावला ने नवमतदाता अभियान, जिले में निकाली गई तिंरगा यात्रा व जिले के संगठन के बारे में जानकारी दी। बैठक को देवस्थान राज्य मंत्री राजकुमार रिणवा, सुजानगढ़ विधायक खेमाराम मेघवाल, तारानगर विधायक जयनारायण पूनिया, नोहर विधायक अभिषेक मटोरिया, समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष कमला कस्वा, जिला प्रमुख हरलाल सहारण, रामसिंह कस्वा व अशोक पींचा आदि ने भी संबोधित किया। इससे पहले अरुण सिंह व चंद्रशेखर ने सालासर बालाजी के दर्शन किए। धर्मवीर पुजारी, ओम सारस्वत, जिला मंत्री नरेंद्र कंवल, प्रहलाद जाखड़, जगदीश प्रसाद नायक, महेंद्र डूकिया, चंद्राराम गुरी, छापर पालिकाध्यक्ष महावीर खटीक, विजयपाल ढाका, राजेंद्र भामू सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन हेमसिंह शेखावत ने किया।

इन्होंने किया स्वागत


मांगीलाल पुजारी, मनोज पुजारी, भाजपा प्रदेश महामंत्री वैद्य भंवरलाल शर्मा, संचियालाल बैद, मांगीलाल भाम्भू, विजय काकड़ा, श्रवण प्रजापत, दिलीप शर्मा, सुरेश पुजारी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।


कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने का आह्वान

बैठक के बाद राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश संगठन महामंत्री भाजपा नेताओं के साथ बूथ प्रभारी रतनलाल ढाका के घर पहुंचे। यहां बूथ के वोटों की संख्या, भाजपा के पक्ष में हुए मतदान आदि के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने नोरंगसर बूथ को आदर्श बताते हुए इसे कांग्रेस मुक्त बूथ बनाने का आह्वान किया। ग्रामीणों से प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान, गौरव पथ, उज्वला योजना की जानकारी ली।

महिला कार्यकर्ताओं की संख्या नगण्य


बैठक में महिला कार्यकर्ताओं की भीड़ नहीं होने से पार्टी पदाधिकारी नाराज दिखे। महिलाओं की नगण्य संख्या देखकर नेताओं ने जिलाध्यक्ष डा. चावला से कहा कि महिला कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ाएं। बैठक में सिर्फ महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष यशोदा माटोलिया ही उपस्थित रही। वहीं नोंरगसर बूथ पर पांच-सात महिला कार्यकर्ता उपस्थित रही।

जताई दावेदारी


बैठक में सुजानगढ़ से पार्षद गणेश मंडावरिया, सालासर से विद्याधर मेघवाल ने होर्डिंग-बैनर लगाकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सुजानगढ़ क्षेत्र से अपनी दावेदारी जताई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो