चिकित्सकों के पद रिक्त रहने से जहां रोगियों को समय पर इलाज नहीं मिल रहा है वहीं महिला रोगियों व प्रसूताओं को अन्यत्र इलाज के लिए जाना पड़ रहा है। चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिलने से गरीब तबके के लोग बेहद परेशान हैं। जनप्रतिनिधियों की उदासीनता भी लोगों को अखर रही है। चिकित्सक लगवाने के कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। फिलहाल प्रतिदिन आउटडोर रोगियों की संख्या चार सौ के करीब है। बदलेमौसम में आउटडोर रोगियों की संख्या बढऩे की आशंका है।
मरीजों की स्थिति
दिनांक बाह्य मरीज
12 सितंबर 294
13 सितंबर 323
14सितंबर 318
15सितंबर 309
16 सितंबर 228
17 सितंबर 256
18 सितंबर 313 सीएचसी की सफाई व्यवस्था चरमराई लेबर रूम के वासबेसिन पर नल नही है, गंदगी जमा है। चिकित्सा केन्द्र में चारों ओर मकड़ी के जाले लगे हैं। शौचालय आदि की सफाई राम भरोसे है। भर्ती वार्ड में दो पंखे व एक एसी लम्बे समय से बंद पड़ी है। रोगियों की समय पर देखभाल न होने व प्रशासनिक शिथिलता के चलते स्वास्थ्य केन्द्र का होना न होना बराबर है। लम्बे समय से यह स्थिति बनी हुई है। इस संबंध में चिकित्सा अधिकारी डा. संजय बुंदेला का कहना है कि स्थिति से उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।

सफाई व्यवस्था के लिए ठेका दिया गया है। ठेकेदार द्वारा सही कार्य नहीं करने की शिकायत मिली है। शीघ्र ही उक्त ठेका निरस्त कर नया ठेका देकर सफाई व्यवस्था में सुधार करवा दिया जाएगा। चिकित्सकों के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
डा. देवकरण गुरावा, ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रतनगढ़