scriptपारा 50.3, भीषण गर्मी, चूरू के पारे ने प्रदेश में लगाई हैट्रिक | churu 50.3 Degree celsius | Patrika News

पारा 50.3, भीषण गर्मी, चूरू के पारे ने प्रदेश में लगाई हैट्रिक

locationचुरूPublished: Jun 04, 2019 12:25:44 pm

Submitted by:

Rakesh gotam

प्रदेश में तीन दिनों से सर्वाधिक गर्म जिला रहा चूरू: तीन दिन में दो बार पारा 50 डिग्री से ऊपर, लू से झुलस रहे प्रदेश के 28 जिले

churu news

पारा 50.3, भीषण गर्मी, चूरू के पारे ने प्रदेश में लगाई हैट्रिक

चूरू.

अंचल में करीब एक सप्ताह से भीषण गर्मी का दौर जारी है। साथ ही भीषण लू के कारण जनजीवन बड़े स्तर पर प्रभावित हो रहा है। सूरज की किरणे आग की तरह धरातल पर पड़ रही हैं। रेत के धोरे सुबह साढ़े 11 बजे ही लाल हो गए थे। साढ़े 11 बजे पारा 47.0 डिग्री पहुंच गया था। इससे अनुमान लगाया जा रहा ता कि पारा 51 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाएगा। लेकिन ढाई बजे बादलों के आने से तेजी से बढ़ रहे पारे पर ब्रेक लगा गया लेकिन फिर भी पारा 50.3 डिग्री पर पहुंच गया जो प्रदेश में सबसे अधिक दर्ज किया गया। इसी के साथ चूरू के सर्वाधिक पारे ने प्रदेश में हैट्रिक लगा दी।
गौरतलब है कि एक जून को पारा 50.8 , दो जून को 48 .9 व तीन जून को 50.3 डिग्री दर्ज किया गया। यानी चूरू तीन दिनों से भीषण लू की चपेट में है। न्यूनतम तापमान भी 29 डिग्री पहुंच चुका है। 30 के पार जाते ही रात को नींद उड़ जाएगी। वहीं न्यूनतम तापमान की बात करे तों कोटा में सबसे अधिक 34.6 डिग्री दर्ज किया गया। इससे यहां रात को लोगों की नींद उड़ चुकी है। चूरू जिले में कई शहरों में दमकलों से पानी का छिड़काव जारी है।
कूलर भी बेअसर
भीषण गर्मी के कारण सड़के आग सी दहक रही हैं। वहीं कूलर भी राहत देने में असफल हो रहे हैं। लोग कूलरों में बर्फ डाल रहे हैं। इधर, मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक चूरू में तीन व चार जूूून की रात सबसे गर्म रात रहेगी यानी रात को भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली। लोग गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के जतन करने को मजबूर हैं। अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीज भी आ रहे हैं।
पांच जिलों को छोड़कर सभी जिलों में प्रंचड लू


प्रदेश के चार जिलों को छोड़कर सभी जिले उष्ण लहर की चपेट में हैं। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सिरोही में तापमान सामन्य है। इसके अलावा भीलवाड़ा को छोड़कर सभी जिले रेड जोन की श्रेणी में हैं। पांच को छोड़कर शेष जिले उष्ण लहर की चपेट में हैं। 28 जिले लू से झुलस रहे हैं।
गर्मी से हाल बेहाल


सरदारशहर. तेज गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। भीषण गर्मी के कारण लोग अपने घरों एवं दुकानों व कार्यालयों में दुबके रहे। पंखे व कूलर बेअसर दिखाई दिए। गांधी विद्या मंदिर सर्किल पर विभिन्न गांवों की ओर जाने वाले यात्रियों को गर्मी से बचने के लिए सड़क किनारे खड़े वाहनों के नीचे बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ा। गर्मी को देखते हुए नगरपालिका की ओर से शनि मंदिर के आसपास पानी का छिड़काव किया गया।
दूसरे दिन भी सड़कों पर छिड़कवाया पानी


राजलदेसर. कस्बे में छह दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी जन जीवन प्रभावित हो चुका है। तापमान बढने से कस्बे के सभी बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है। गर्मी से निजात दिलवाने के लिए नगरपालिका की ओर से सोमवार को दूसरे दिन भी कस्बे में सरकारी अस्पताल मार्ग , सुभाष चौक, मुख्य बाजार, गांधी चौक, फ्रेण्डस सोसाइटी आदि मार्गों पर टैंकरों से पानी छिड़कवाया गया।
प्रदेश के सबसे गर्म पांच जिले
जिला ———-तापमान
चूरू ————50.3
श्री गंगानगर—-48.8
बीकानेर ——-48.4
कोटा ———-47.4
जैसलमेर——- 47.0


यहां न्यूनतम तापमान सर्वाधिक रहा


जिला————- तापमान
कोर्ट —————34.6
जोधपुर ————33.4
जयपुर ————-33.1
अजमेर ————32.7
डबोक एपी ———32.0


इधर जानिए अस्पताल में मरीजों की स्थिति

दिनांक ——-मरीज ——–भर्ती
29 मई ——–1652——- 118
30 मई——— 1728 ——106
31 मई ———-1568 ——102
01 जून ———-1452 ——110
02 जून ———-618——–82
03 जून ———-1942 ——-120

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो