scriptchuru bjp news in patrika | bjp news: बयान: मुख्यमंत्री कोई भी बने आपको केवल भाजपा को देखना है | Patrika News

bjp news: बयान: मुख्यमंत्री कोई भी बने आपको केवल भाजपा को देखना है

locationचुरूPublished: Nov 13, 2022 12:06:34 pm

Submitted by:

manish mishra

युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओ के कंधो दोहरी जिम्मेदारी है। क्योंकि केन्द्र में हमारी सरकार है तो सरकार की भूमिका निभानी व राजस्थान में हम विपक्ष में हैं, इसलिए यहां पर हम विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं।

bjp news: बयान: मुख्यमंत्री कोई भी बने आपको केवल भाजपा को देखना है
bjp news: बयान: मुख्यमंत्री कोई भी बने आपको केवल भाजपा को देखना है
भाजयुमो की प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक का समापन

सालासर. (चूरू). कस्बे में अंजनी माता मंदिर के पास स्थित श्री बालाजी सेवा सदन में स्थित सभागार में भाजयुमो की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राजस्थान से कांग्रेस की विदाई के लिए सभी को एकजुट होकर काम करना है। अंगद के पैर की तरह पार्टी में अपने आप को जमा लेना चाहिए। विजयवर्गीय ने कहा कि सुना करते थे कि जम्मू कश्मीर में धारा 370 नहीं हट सकती, लेकिन केंद्र में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद उसको हटा दिया गया। मुख्यमंत्री कोई भी बने आपको केवल भाजपा को लेकर ही चलना है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.