चुरूPublished: Nov 13, 2023 11:07:20 am
Devendra Sashtari
उल्लास व खुशियों प्रतीक दीपावली पर्व पर पूरा शहर सतरंगी रोशनी में नहाया नजर आया। रविवार को दिन में महिलाओं व युवतियों ने धन व वैभव की देवी मां महालक्ष्मी के स्वागत को लेकर घरों के आंगन को रंगोली से सजाया व मांडणें मांडे। इसके अलावा मां लक्ष्मी के पगल्यों का भी मांडणा किया। इसके बाद शाम को घरों की मुंडेर व प्रवेश द्वार के आगे मिट्टी के दीयों की रोशनी की।
चूरू. उल्लास व खुशियों प्रतीक दीपावली पर्व पर पूरा शहर सतरंगी रोशनी में नहाया नजर आया। रविवार को दिन में महिलाओं व युवतियों ने धन व वैभव की देवी मां महालक्ष्मी के स्वागत को लेकर घरों के आंगन को रंगोली से सजाया व मांडणें मांडे। इसके अलावा मां लक्ष्मी के पगल्यों का भी मांडणा किया। इसके बाद शाम को घरों की मुंडेर व प्रवेश द्वार के आगे मिट्टी के दीयों की रोशनी की। बाद में शहर के सनातनी लोगों ने घरों में महालक्ष्मी सहित गणपति व सरस्वती की पूजा - अर्चना की। इसके बाद लोगों का हुजूम बाजारों में की गई सजावट को देखने उमड़ पड़ा। दीपावली की खुशियों का इजहार लोगों ने देर रात तक आतिशबाजी कर किया। शहर की फिजा में रंगीन आतिशबाजी का दिलकश नजारा देखने को मिला।